- चंद्रशेखर पैन्यूली
देहरादून : उत्तराखंड में बीजेपी की त्रिवेन्द्र सिंह रावत की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड सरकार को बधाई। इस आशा और उम्मीद के साथ कि सरकार जनता की मूलभूत सुख-सुविधाओं के बारे में जल्द सकारात्मक पहल करेगी। उत्तराखंड राज्य के अंदर पलायन रुके, पहाड़ोंं के गांवो की स्थिति सुधरे, शिक्षा, स्वास्थ्य से प्रदेश का कोई भी नागरिक वंचित न रहे। बेरोजगारों को रोजगार मिले, गैरसैंंण स्थायी राजधानी पर जल्द आंदोलनकारियों के अनुरूप सकारात्मक कदम उठाये।
सड़क से हर गांव को जोड़ा जाए। राज्य आंदोलनकारियों के सपनोंं को मूर्त रूप मिले। आप सिर्फ आलाकमान की ही नहींं, बल्कि आम जनमानस की भी आवाज सुनेंं। आप ये न भूलें कि आप खैरासैंंण का सूरज भी हो यानि पहाड़ो ंंको विकास की उम्मीद भी आपसे है। सुझाव है कि संघर्ष के साथियों को कभी न भूलो।
बेरोजगारों के लिए जल्द टॉप गियर में गाड़ी चलाकर रोजगार सृजित कीजिये। पहाड़ी राज्य में पहाड़ोंं के लिए विशेष उल्लेखनीय कार्य कीजिये। आपने जीरो टोलरेंस सरकार के दो साल सफलतापूर्वक पूर्ण किये। इस बात के लिए आपको बधाई। आपने कई फिजूलखर्च पर रोक भी लगाने का प्ररयास किया, लेकिन फिलहाल ये सब सतहीतौर पर हो रहा है।
आपकी सरकार को 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैंं। अब कार्य करने की गति को अधिक तेजी दीजिये। राज्य के युवाओं के लिए जरूर कुछ बड़ा कीजिये। जब आप सीएम बने थे, तब युवाओं को आपसे बेहद उम्मीद थी, लेकिन 2 वर्षो में युवाओं के लिए सरकार बहुत अधिक न कर सकी। जिसका हमे बड़ा दुःख है। गढ़वाल विवि पत्रकारिता के आप पूर्व छात्र भी रहे हैं तो हमें भी आपसे उम्मीद थी कि पत्रकारिता विषय को आप वैकल्पिक विषय के रूप में लागू करेंगे जैसा कि पूर्व में भी सुगबुगाहट हुई थी। साथ ही उम्मीद थी कि आप अपनी सरकार में अपने मंत्रियों, विधायकों विभिन्न विभागों में जन सम्पर्क अधिकारी पद पर मॉस कम्युनिकेशन से पीजी डिग्री या डिप्लोमा धारी युवाओं, युवतियों को मौका देते, पर शायद आपकी सरकार में आरएसएस लॉबी के ही PRO रखने की मजबूरी हो।
खैर हम ये चाहते हैं कि राज्य के नागरिकों ने जो सपने राज्य आंदोलन के दौरान देखे थे। उनके अनुरूप कार्य हो। उत्तराखंड का मतलब देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी मात्र नहींं है। उत्तराखंड का मतलब गैरसैंंण, जखोली, प्रतापनगर, मोरी, जोशीमठ, गरुड़, मुनस्यारी, लोहाघाट, बेरीनाग, कौसानी आदि भी है। पहाड़ोंं की उपेक्षा पहाड़ी राज्य में न हो। आप राज्य के लोगों की उम्मीदों के अनुरूप कार्य करें। आप सदैव भ्रस्टाचार, अन्याय, बेमानी से लड़ते रहेंं, लेकिन इमानदारी से। आपको गलत सलाह देने वालों से बचें। उम्मीद है आप कुछ अच्छा करेंगे।

0 Comments