देहरादून: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कच्ची शराब से गई जानों का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ कि प्रश्नकाल को छोड़कर नियम 310 के तहत चर्चा की गई। 2013 की आपदा के दौरान ऐसा हुआ था और इस बार शराब कांड को लेकर फिर से उसे दोहराया गया। इस दौरान पहाड़ समाचार की खबर की गूंज भी विधानसभा में सुनाई दी। उप नेता प्रतिपक्ष ने हरिद्वार डीएम को निलंबित करने की मांग की। साथ छोटी से कार्रवाई के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में डालने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का मामला भी उठाया।
पहाड़ समाचार ने हरिद्वार डीएम पर सवाल खड़ी करती स्टोरी की थी। इसमें कहा गया था कि किस तरह से हरिद्वार डीएम छोटी-छोटी छापेमारी की खबरों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। उनको हर बात की खबर थी, लेकिन कच्ची शराब की जानकारी नहीं थी। सवाल इस बात पर भी उठाया गया था कि उन्होंने खुद हरिद्वार जिले में शराब के पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद विक्री पर हैरानी जताई थी, लेकिन आबकारी अधिकारी को इस तरह की विक्री रोकने के लिए नहीं कहा।
यहां पढ़ें...https://www.pahadsamachar.com/2019/02/U-tube-like-DM-Sahab-will-look-a-little-strange.html
सवाल उन अधिकारियों पर भी है, जो लोगों को हिरासत में लेने और गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों की फोटो सीधे सोशल मीडिया में अपलोड कर देते हैं। कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं कि पुलिस ने बेवजह शक के आधार पर लोगों को गिरफ्तार किया और फोटो सोशल मीडिया में अपलोड कर दी। इससे उन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस तरह के मामलों पर भी रोक लगाई जानी चाहिए।

0 Comments