देहरादून : रवांई-जौनपुर सांस्कृतिक जन कल्याण समिति की ओर से हर वर्ष होने वाला रवांई-जौनपुर सांस्कृतिक महोत्सव इस बार पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को, जिनमें उत्तराखंड के उत्तरकाशी के बनकोट निवासी शहीद मोहनलाल रतूड़ी, खटीमा के वीरेंद्र सिंह, हमले के मास्टरमाइंड आतंकी राशिद गाजी को ठिकाने लगाने के दौरान शहीद हुए मेजर विभूति ढौंढियाल और आईईडी डिफ्यूज करते समय देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट को समर्पित रहेगा।
आगामी 24 फरवरी को सचिवालय के समीप लॉर्ड बैंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट में रवांई-जौनपुर सांस्कृति की एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे। साथ ही नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, राजपुर विधायक खजान दास, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और पुरोला विधायक राजकुमार, जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़ बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम की खासियत ये है कि इस कार्यक्रम से जो भी चैरिटी जमा होगी। वह शहीद जवानों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी। एक शाम-शहीदों के नाम कार्यक्रम में रवांई के प्रसिद्ध लोक गायक महेंद्र सिंह चौहान, सीमा चौहान, रेशमा शाह, कुसुम नेगी, सुंदर प्रेमी समेत अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। देश के शहीदों को लोक कलाकार अपने गीतों के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, दिनेश चौहान, सूरत सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष नीतू चौहान, वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र रावत, आगम दत्त नौटियाल, मदन सिंह रावत, बचन सिंह जयाड़ा, सतेंद्र राणा, हरिमोहन प्रदीप रावत (रवांल्टा), प्रेम पंचोली, शूरवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

0 Comments