देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंच चुके हैं। उनका रुपद्रपुर में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा पीएम का कालागढ़ में भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। फिलहाल उनके पूरे कार्यक्रम में मौसम ने रुकावट डाल दी है। इसके चलते उनके कार्यक्रम में बदलाव भी किया गया है। पीए मोदी विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह करीब सात बजे उतरा। पीएम जौलीग्रांट में ही भाजपा नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। मौसम खुलते ही पीएम रुद्रपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी करीब तीन घंटे से एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में रुके हैं।
पीएम मोदी का रुद्रपुर से पहले देहरादून जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरने का कार्यक्रम भी बेहद गोपनीय रखा गया था। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 12 बजे रुद्रपुर पहुंचने से पहले वे जिम कार्बेट नेशनल पार्क भी जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2:55 बजे हेलीकॉप्टर से 31वीं वाहिनी में बनाए हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह कार से तीन बजे मोदी मैदान में पहुंचेंगे। दस मिनट तक सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में रहने के बाद वह सवा तीन बजे मैदान के दूसरे हिस्से में जनसभा को संबोधित करंगे। प्रधानमंत्री चार बजे कार से वापस हेलीपैड पहुंचेंगे और 4 बजकर 10 मिनट पर हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। महारैली में मुख्यमंत्री समेत उनकी कैनिबेट के अधिकतर मंत्री और पार्टी विधायक भी रैली में मौजूद रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा में 110 फुट दूरी पर बने मंच से संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए मोदी मैदान में पांच द्वार बनाए गए हैं। 172 वर्ग फुट में मंच तैयार किया गया है। मंच के आगे 60 फुट की डी बनाई है। उसके बाद 50 फुट की डी में वीवीआईपी बैठेंगे। वीवीआईपी के बाद 75-75 फुट की चार डी जनता के लिए बनाई हैं। करीब एक लाख लोगों के लिए जनसभा स्थल तैयार हो रहा है।
मैदान में 22 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई हैं। मंच के पीछे 225 वर्ग फुट में ग्रीन हाउस, 450 वर्ग फुट में अस्थायी पीएमओ हाउस बनाया गया है। सहकारिता विभाग के कार्यक्रम के लिए चार हजार किसान व महिला समूहों के लोगों के लिए पंडाल बनाया है। इसमें मंच 320 वर्ग फुट में बनाया है। सहकारिता विभाग की 3600 करोड़ की योजना का शुभारंभ कर करीब 13 किसान व समूहों की महिलाओं को शून्य ब्याज पर देने वाले ऋण के चेक वितरित करेंगे। उसके बाद मोदी महारैली के मंच पर पहुंचेंगे। पीएम के मंच तक आने के लिए मैदान के पीछे गंगापुर रोड से मुख्य प्रवेश द्वार बनाया है।

0 Comments