Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रुड़की में जहरीली शराब से 12 की मौत, 13 कर्मचारियों पर गिरी गाज, यूपी में पांच मरे

रुड़की: रुड़की में ज़हरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का है। मारे गए लोग बालूपुर, बिंदु गांव और मलभपुर सर्वो के के हैं। यह हादसा बल्लूपुर गांव में हुआ है। वहीं घटना के बाद एसएसपी, डीएम मौके पर पहुंचे। इसमे आधा दर्जन से ज़्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


शासन ने इस मामले में लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए 13 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। अपर आबकारी आयुक्त अर्चना गहरबार ने दो एक्साइज़ इंस्पेक्टर समेत 13 के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि लगभग 12 लोगों की मौत के मामले में प्रथम दृष्टया क्षेत्र-2 रुड़की और जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार में तैनात आबकारी निरीक्षकों और अधीनस्थ स्टाफ़ की लापरवाही नज़र आ रही है।

सहारनपुर में जहरीली शराब पीने ने 5 की जान ली 
इधर, यूपी में सहारनपुर थाना क्षेत्र के गांव उमाही में जहरीली शराब पीने से 5 युवकों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर बीमार हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया गांव के ही पिंटू नामक युवक ने यह शराब खरीदकर गांव में बांटी थी। फिलहाल पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजन को 2 लाख और गंभीर रूप से बीमार लोगों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। 

कुशीनगर में अब तक 10 की मौतइससे पहले गुरुवार को यूपी के कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से 5 और लोगों की मौत हो गई थी। स्प्रिट से बनी शराब पीकर मरने वालों की संख्‍या बढ़कर अब 10 हो गई है। लगातार मौत होने से इलाके में दहशत फैल गई है। प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। थानेदार और आबकारी निरीक्षक समेत 9 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। 


Post a Comment

0 Comments