जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की चिताएं अभी बुझी भी नहीं थी कि एक और धमाके में राजौरी में लाइन आफ कंट्रोल के पास सेना के एक मेजर शहीद हो गए। लगातार किए जा रहे धमाकों से एक बात तो साफ है कि आतंकी ऐसे नहीं मानने वाले। उनको सबक सिखाना ही होगा। देशभर से इसकी मांग लगातार उठ रही है। इसको लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन भी हो रहे हैं। शहीद चित्रेश बेस्ट देहरादून की नेहरू कॉलोनी में रहतेे हैं। जानकारी के अनुुुसार मार्च माह में चित्रेश की शाादी होनी तय हुई थी।
बताया जा रहा है कि आईआईडी से इस विस्फोट को अंजाम दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से एक बैट टीम ने एलओसी पार कर भारतीय सीमा में आईईडी प्लांट की थीं। शनिवार को गस्ती के दौरान इंजीनियरिंग रेजीमेंट के मेजर इसके शिकार हो गए। इस घटना में दो जवान भी जख्मी हुए हैं।

0 Comments