Header Ads Widget

Responsive Advertisement

LIVE : एयरफोर्स का लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, हाई अलर्ट जारी, पाकिस्तानी घुसपैठ

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में LoC में घुस आए पाकिस्तानी फाइटर जेटों को भारतीय वायुसेना के विमानों ने खदेड़ दिया। इन फाइटर प्लेन्स का भारतीय सीमा में हमले करने का था। लेकिन भारतीय वायुसेना के विमानों को देखते ही वे वापस भाग गए। इसके बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। जबकि भारत का एक चौपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उसमें दो लोगों के मारे जाने की खबर है।


जम्मू-कश्मीर के बडगाम में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स का मिग विमान उड़ान के दौरान क्रैश हो गया। फिलहाल विमान के क्रैश होने की वजह का पता नहीं लग पाया है। मिग के नीचे गरिते ही उस पर आग लग गई। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश जारी है।


लगातार हो रही गतिविधियों के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कई हवाई अड्डों से सेवाएं रोक दी गई हैं। कुछ सेवाओं को डासवर्ट भी किया गया है। उधर, पाकिस्तान के विमानों ने नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ कर लाइन आॅफ कंट्रोल का क्रास कर सीमाओं को उल्लंघन किया है।

Post a Comment

0 Comments