देहरादून: धर्मवीर गुसांई को भारत-तिब्बत सहयोग मंच युवा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। धर्मवीर गुसांई इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों रह चुके हैं। सामाजिक कार्यां के साथ ही गुसाई राजनीति और पत्रकारिता में भी दखल रखते हैं। एचएस समाचार ग्रुप के मुख्य संपादक भी हैं। उन्होंने महामंत्री बनाए जाने पर प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी दी गई है। उसको पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
भारत तिब्बत सहयोग मंच युवा के प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर वरिष्ठ पत्रकार धर्मवीर गुसाईं ने मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह कोश्यारीए भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष हरीश सेमवाल और राष्ट्रीय सचिव विपिन कैंथोला का आभार जताया है। भारत और तिब्बत के रिश्ते काफी पुराने हैं। तिब्बत और हमारी सांस्कृतिक विरासत मिली-जुली है, जिसे मजबूत करने के लिए भारत तिब्बत सहयोग मंच के सहयोग से और मजबूत किया जाएगा।

0 Comments