Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सरकार और सीआरपीएफ की गाइड लाइन नहीं मानते भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून: सीआरपीएफ और केंद्र सरकार ने टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर पुलवामा के शहीदों  से जुड़ी तस्वीरें शेयर नहीं करने के लिए गाइड लाइन जारी की है। उस गाइड लाइन का हर देशवासी पालन कर रहा है, लेकिन उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल मांस के लोथड़ों की फोटो शयर कर लंबी-चैड़ी पोस्ट लिख रहे हैं। 


एक तरफ भाजपा प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट कर रहे हैं। उनसे कई लोगों ने कमेंट कर इस तरह की पोस्ट नहीं करने का अनुरोध भी किया है, लेकिन उनको कोई फर्क नहीं पड़ा। 

अपनी भवनाएं व्यक्त करना ठीक है, लेकिन जिस तरह जवानों के पार्थिव शरीर के अवशेषों की फोटो डालने से उन परिवारों को चैन नहीं मिलेगा। हौसला नहीं मिलेगा, बल्कि उनका हौसला टूटेगा। बावजूद इसके ना तो कुंदन लटवाल ने खुद से उस पोस्ट को हटाने की जहमत उठाई और ना लोगों के कहने पर हटाने के लिए तैयार हैं। 


सीआरपीएफ ने कहा, " ऐसा ध्यान में आया है कि कुछ उपद्रवी घृणा फैलाने के लिए शहीदों के क्षत विक्षत अंगों की फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन हम एक एकजुट हैं। सीआरपीएफ ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि कश्मीरी छात्रों को प्रताडित करने की खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं। ये खबरें कुछ उपद्रवी सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं। इनका मकसद केवल घृणा फैलाना है जिन्हें रोका जाना चाहिए। परामर्श में कहा गया है कि ऐसी तस्वीरें या पोस्ट साझा नहीं की जानी चाहिए। ऐसी तस्वीर और पोस्ट की सूचना 'वेबप्रो एट सीआरपीएफ डाट गोव डाट इन' पर दी जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments