Header Ads Widget

Responsive Advertisement

10 मई को खोले जायेंगे भगवान बदरीनाथ के कपाट

देहरादून: इस साल यानी 2019 में होने वाली चारधाम यात्रा का बिगुल आज बज गया है। पौराणिक विधि-विधान से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गई है। भगवान बदरीनाथ के कपाट 10 मई को सुबह 4:15 बजे खोले जाएंगे। बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्र नगर राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि का एलान हुआ।


 
गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा की तिथि 24 अप्रैल तय की गयी है। इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राजकुमारी श्रृजा बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मुख्यकार्यकारी बी.डी सिंह, डिमरी पंचायत अध्यक्ष राकेश डिमरी आदि मौजूद रहे।

इससे पहले डिमरी पंचायत के प्रतिनिधि शनिवार देर शाम गाडू घड़ा लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के चंद्रभागा विश्राम गृह पहुंचे। यहां पहुंचने पर  मंदिर समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments