पहाड़ समाचार
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार फिलहाल प्रदेश में शीतलहर से राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसज का मिजाज नरम पड़ता नजर नहीं आ रहा है। खासकर 7 फरवरी के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आज और कल मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन, पांच फरवरी से बदलाव होना शुरू होगा। पांच और छह को हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जबकि 7 फरवरी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 7 को प्रदेश में लगभगभ सभी स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

7 फरवरी को गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में 2000 मीटर की ऊंचाई तक भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए सभी जिलों के जिला प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों की ओर नहीं जाने के लिए कहा गया है।
10 तक नहीं होगा खास बदलाव
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण फिलहाल मौसम में आठ से 10 फरवरी तक भी कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। यानि मौसम के तेवर बने हुए रहेंगे। इससे एब और साफ हो जाती है कि फिलहाल ठंड नहीं जाने वाली है।

उत्तरकाशी से पिथौरागढ तक
छह और 7 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। भारी बर्फबारी लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। पहले हुई बर्फबारी के चलते अब तक लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिल पाई है। इधर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी करने से लोगों दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।

0 Comments