चम्पावत: अंतिम संस्कार करने पिकप वाहन में जा रहे लोगों का वाहन खाई में गिर गया, जिसमें 8 लोगों की मौत बताई जा रही है। 10 घायलों को अब तक अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। जबकि अन्य घायलों को निकालने को काम जारी है। जानकारी के अनुसार बाराकोट विकासखंड में मिरतोली से घाट को ओर जा रहा शव यात्रा का वाहन खाई में गिर गया। हादसे के की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू शुरू कर दिया।
sorce : danikjagran.com
रविवार करीब 12 बजे की है। बाराकोट विकासखंड में मिरतोली से घाट को जा रहे शव यात्रा का वाहन लिसा डिपो के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस ने बताया कि बाराकोट के मिरतोली निवासी शेर सिंह भंडारी की पत्नी खीमा देवी (65 वर्ष) की शनिवार को मौत हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार करने गावं के करीब 25 लोग मैक्स पिकअप वाहन से रामेश्वर घाट जा रहे थे।

वाहन में सवार गणेश सिंह बिष्ट (40 वर्ष) पुत्र बद्री सिंह ने बताया कि वाहन के गिरते ही वह वाहन से कूद गया था। जिससे उसकी जान बच गई। उसने ही सभी को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अब तक 10 घायलों को निकालकर लोहाघाट भिजवा दिया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस राहत बचाव में लगी है। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधायक पूरन फर्त्याल ने लोगों का हाल चाल जाना। घायलों को एसटीएच हल्द्वानी भेजने को डीएम ने लोहाघाट में हेलीकॉप्टर मंगाया है।

0 Comments