Header Ads Widget

Responsive Advertisement

RTI : उत्तराखंड में खूंखार होते कुत्ते, लोगों के लिए बन रहे मुसीबत

देहरादून: प्रदेश में लगातार कुत्तों की तदात बढ़ती जा रही है। खासकर आवारा कुत्तों की। ये आवारा कुत्ते लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। प्रदेश में आवारा कुत्तों के द्वारा लोगों को काटने की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। ये संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि आने वाले दिनों में यह बड़ी और भयंकर समस्या साबित हो सकती है। उत्तराखंड में कुत्तों के काटने से लोगों के मौत के मामले भी सामने आ चुके हैं। 
आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गौनिया ने आरटीआई में जानकारी मांगी थी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से राज्य बनने के बाद से अब तक कुत्तों के काटने के मामलों की जानकारी मांगी थी, जिसमें बड़े चैंकाने वाले और चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि प्रदेश में कुत्तों के द्वारा लोगों को काटने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 2014 और 2015 में कुत्तों के द्वारा सबसे ज्यादा लोगों को कटा गया।
साल        कुत्तों के द्वारा काटे गए लोग
2009             7583
2010           15938
2011           30557
2012           38081
2013           43197
2014           50026
2015           51723
2016           45102
2017           40093
2018           42710

Post a Comment

0 Comments