Header Ads Widget

Responsive Advertisement

राहुल गांधी ने गिनाये 7 नाम, कहा : इनको किसी ने मारा नहीं, खुद मर गए...

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों बहुत आक्रामक तेवर में हैं. उन्होंने गुजरात के बहुचर्चित मुठभेड़ कांड में मारे गए सोहराबुद्दीन शेख, उसकी पत्नी कौसरबी  और तुलसी प्रजापति केस के सभी आरोपियों के छूटने पर तंज कसा है. उन्होंने ऐसा ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर कुछ ही समय में वायरल हो गया. खबर लिखे जाने तक, करीब साढ़े सात हजार लोगों ने ट्वीट को रिट्वीट किया. राहुल गांधी ने बीजेपी के शासनकाल में कुल सात लोगों की संदिग्ध मौत को लेकर ट्वीट में सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने लिखा- हरेन पांड्या, तुलसीराम प्रजापति, जस्टिस लोया, प्रकाश थॉम्ब्रे, श्रीकांत खांडेलकर, कौसर बी, सोहराबुद्दीन शेख...इन्हें किसी ने नहीं मारा, ये बस मर गए.

सोहराबुद्दीन शेख और तुलसी प्रजापति मुठभेड़ मामले में आखिरकार 13 साल बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट का फैसला आ गया. सीबीआई की विशेष अदालत ने अपने फैसले में किसी तरह की साजिश से इनकार करते हुए सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया है. विशेष अदालत ने कहा कि है कि जो भी साक्ष्य और सबूत पेश किए गए, उसमें किसी तरह की साजिश नहीं दिखती. इस मामले में शुरुआत में कुल 38 आरोपी थे, लेकिन मुकदमा शुरू होने से पहले ही आरोपी नेता और IPS अधिकारी आरोप मुक्त हो गए. 
 
 

Post a Comment

0 Comments