नई दिल्ली: रिजर्व बैंक जल्द ही 20 रुपए का नया नोट जारी करने वाला है। आरबीआई इससे पहले 10, 50, 100 और 500 रुपए का नया नोट जारी कर चुका है। सिर्फ 20 रुपए का ही नया नोट जारी नहीं हुआ था। रिजर्व बैंक के एक डॉक्यूमेंट में ये बात सामने आई है। दी के बाद आरबीआई ने 500 और 2000 रुपए के नोट सबसे पहले जारी किए थे।
ये नया नोट महात्मा नोटबंगांधी सीरीज में ही जारी होगा। मतलब इसमें गांधी जी का चित्र होगा। इस नोट का पिछले नोट से आकार और डिजाइन भी अलग होगा। नए नोट के आने के बाद भी 20 रुपए के पुराने सभी नोट मान्य रहेंगे। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च 2016 तक भारत में 20 रुपए के 492 करोड़ नोट चलन में थे।
मार्च 2018 में इनकी संख्या बढ़कर 1000 करोड़ हो गई। मार्च 2018 के अंत तक भारत के कुल नोटों में 20 रुपए के नोट का 9.8 फीसदी हिस्सा था। नए नोट में पुराने 20 रुपए के नोट के मुकाबले सुरक्षा के भी बेहतर फीचर्स होंगे। हाल ही में आरबीआई ने 100 रुपए का नया नोट जारी किया था। इस नोट में गुजरात की रानी की बाव का चित्र था।
जब भी नया नोट जारी होता है तो बैंकों को अपने एटीएम को उसके मुताबिक ढालना होता है। नोट के आकार में बदलाव होने पर एटीएम की ट्रे से वो निकल नहीं पाते हैं। हालांकि 20 के नए नोट के साथ ऐसा नहीं होगा। अभी एटीएम से 20 रुपए के नोट निकालने की सुविधा नहीं है।

0 Comments