Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर की करोड़ों की ठगी, यूपी, उत्तराखंड समेत दूसरे राज्यों के युवक ठगे

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की एक प्लेसमेंट एजेंसी ने कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 100 लोगों के साथ ठगी को अंजाम दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 100 लोगों के साथ एजेंसी ने करीब 1 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा किया है। इनमें से 15 लोग बिहार और उत्तर प्रदेश के बताए जाते हैं। कुछ युवक उत्तराखंड और दूसरे राज्यों से भी हैं। ठगी के शिकार होने के बाद कुछ लोगों ने गाजियाबाद के कविनगर पुलिस थाणे में एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उन लोगों ने इस एजेंसी के द्वारा जारी जॉब का विज्ञापन देखा था। इसमें कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्टोरकीपर, मेकैनिक और कुक इत्यादि की जॉब के लिए विज्ञापन दिया गया था। इन नौकरियों के लिए मंथली सैलरी पैकेज 30,000 से 40,000 तक बताई गई थी। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक इस एजेंसी का ऑफिस राजनगर जिले में है।
शिकायत के अनुसार हर एक कैंडिडेट से वीजा और अन्य औपचारिकताओं को मिलाकर करीब डेढ़ लाख रुपए वसूले गए थे। बिहार के रक्सौल के रहनेवाले विकास कुमार ने कहा कि नौकरी का ये विज्ञापन तीन महीने पहले हर बड़े अखबारों में दिया गया था। जब मैंने एजेंसी के कॉन्टैक्ट किया तो उन्होंने ऑफिस आकर फॉर्म भरने संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। अगले ही महीने एजेंसी ने विकास से 1.60 लाख रुपए मेडिकल टेस्ट, बीमा और वीजा प्रक्रिया के नाम पर लिए। मुझे कनाडा में स्टोरकीपर की जॉब ऑफर की गई। इसलिए मैंने उनके कहे अनुसार आगरा के एक बैंक अकाउंट में पैसे जमा कराए। पिछले सप्ताह ही एजेंसी ने मेरे वीजा की कॉपी मुझे भेजी है औऱ कहा है कि मेरी फ्लाइट 18 दिसंबर की है।
जबकि एजेंसी के मालिकों राज राणा और मनु शर्मा ने 10 दिसंबर से ही अपना फोन बंद कर रखा है। इसके बाद विकास को पता चला कि उसके जैसे कई औऱ पीड़ित है। वह 2-3 अन्य लोगों के साथ मिलकर गुरुवार को गाजियाबाद उनके ऑफिस पहुंचा, लेकिन वहां जाकर उन्होंने देखा कि ऑफिस में ताला लगा हुआ था। उन्होंने तत्काल कवि नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस की एक टीम ऑफिस साइट पर पहुंची लेकिन उन्हें भी वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। कवि नगर थाने के एसएचओ राज कुमार राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी जांच की जा रही है।     

Post a Comment

0 Comments