...प्रदीप रावत (रवांल्टा)
...धन्य है राजनीति...। हनुमान जी पहले दलित बने, अब आर्य हो गए। पता नहीं कल-परसों में ब्राहमण और ठाकुर ना जानें क्या-क्या हो जाएं। हनुमान जी की जाति को लेकर अभी मामला साफ नहीं हुआ है। मुझे चिंता सता रही है कि उत्तराखंड में देवों के देव महादेव समेत कई देवता निवास करते हैं। गंगा, यमुना और श्री हरि भी यहीं हैं। कहीं उत्तराखंड के लोगों के बीच युद्ध ना छिड़ जाए कि वो अलां-फलां जात के हैं बल...। ...पर उनसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि उत्तराखंड के सबसे फेसम...और देवता समान हो चुके पोखू और मसाण किस जाति के होंगे...बल। वैस अपने उत्तराखंड में कई नेता भी पोखू देवता और मसाण की श्रेणी में आते हैं। सच बताऊं तो मरी हार्दिक इच्छा है कि पोखू और मसाण की जात का तो पता लगना ही चाहिए...। उत्तराखंड के नेता भी इस राज्य पर पोखू और मसाण की तरह लेग हुए हैं...। कई बार पूजने के बाद पूजा हुआ नहीं मानते...।

हे महादेव...अब तुम ही निर्णय करो की तुम्हारे अंश और रुद्र अवतार भगवान हनुमान किस जाति और समुदाय के हैं...? ये भी बताइय महादेव कि हनुमान जी की ही जाति क्यों पूछी जा रही है। पता नहीं...इन जात पूछने वालों को अपनी भी कुछ पता है या नहीं...राम जी जानें। क्योंकि...हनुमान जी राम जी के ही सबसे ज्यादा करीबी थे, तो हो सकता है कि वे हनुमान जी की जात जरूर जानते होंगे। वाल्मीकी जी ने रामायण में भी कुछ नहीं लिखा...। मुझे तो श्री हरि की जात की भी चिंता सताने लगी है। उन्होंने कई अवतार धारण किए। कहीं नरसिंह बने...। कहीं...मछली तो कहीं बराह, तो कहीं कुछ...। इन सभी को शास्त्रों में अलग-अलग बताया गया है।...तो जरा सा कंफ्यूजन हो रहा है। प्रभू मार्गदर्शन करें...।
एक बात और...अपना उत्तराखंड तो पांडवों की धरती है। यहां के हर गांव में पाडवों की पूजा होती है। हर जाति के लोग पूजा करते हैं। कुछ-कुछ गांवों में हनुमान जी भी पांडवों के साथ अवतरित होते हैं। अब एक-दो उदाहरण ही ले लो...। उस गांव में हनुमान जी दलित व्यक्ति पर अवतरित होते थे। जब मैं छोटा था...तब का मुझे कुछ पता भी है। अब का पता नहीं...। हमारे रवांई के कुछ गांव में, जिन पर अवतरित होते हैं...वो सवर्ण हैं। हनुमान जी भी खुशी-खुशी दोनों तरह के लोगों पर अवतरित होते हैं। इन नेताओं को बताओ...कि हनुमान जी ना दलित है और ना आर्य...वो तो उत्तराखंडी हैं। यहां हनुमान जी के कई मंदिर भी हैं। बगैर हनुमान जी के पूजा ही नहीं मानी जाती...।
अगर फिर भी नहीं माने...तो मैं भी पोखू देवता और मसाण के पास जाकर तुम नेताओं के खिलाफ घात-जैंकार डालकर आ जऊंगा...बल, ऐसा मैं नहीं बोडा जी बोल रहे थे। फिर मत बोलना कि तुमने ये क्या कर दिया। अपने यहां पोखू और मसाण ऐसे चिपकते हैं कि फिर छूटते ही नहीं। नेताओं का हाल-बेहाल है। कोई गोत्र पूछ रहा है। कोई जाति पूछ रहा है। लगता है देवताओं के लिए भी आरक्षण व्यवस्था करनी होगी। तब पता चल पाएगा कि कौन सा देवता किस जाति का है। जो जितना पिछड़ा देवता होगा...उसकी शिक्तियां उतनी ज्यादा होंगी...।
...राधे-राधे

0 Comments