Header Ads Widget

Responsive Advertisement

देखते रहे खिलाड़ी, गुलदार खा गया क्रिकेट मैच की ट्राफी

पौड़ी : पौड़ी के कल्जीखाल में एक ऐसा वाकिया हुआ, जिस पर आप यकीन नहीं कर पाएंगे और चौंकेंगे भी। दरअसल, कल्जीखाल में क्रिकेट मैच चल रहा था। जिसकी ट्रॉफी गुलदार खा गया। कल्जीखाल ब्लॉक  के डांगी गांव में  10 टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। 

फ़ाइनल जीतने वाली टीम के  लिए बकरा रखा गया था।  इससे पहले कि मैच शुरू होता, गुलदार मैच के लिए रखी ट्रॉफी को खा गया। असल में ट्रॉफी एक बकरा था। जिसे आयोजन स्थल से कुछ ही दूरी पर बांध कर रखा गया था। गुलदार के मैच की ट्रॉफी को खाते ही खिलाड़ियों में मायूसी छा गई।

Post a Comment

0 Comments