Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रवांई की संस्कृति कोई चीज नहीं है, जैसा मन में आया, वैसा पेश कर दो

..फेसबुक पर रवांई को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। पोस्ट करने वाले गौरव नौरियाल हैं। मैं उनको अच्छी तरह से जानता भी हूं। भूतकाल से लेकर वर्तमान तक। मुझे किसी के लिखने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर कोई किन्हीं दो-तीन घटनाओं को, जो समाज के कुछ घटिया लोगों ने कुछ महिलाओं के साथ की, उनको रवांई की परंपरा से जोड़ कर प्रचारित करेगा, तो वह बिल्कुल भी सही नहीं है। इस तरह की तथ्यहीन बातें और लेख सीधे-सीधे हमारी संस्कृति और सभ्यता का अपमान है। 

गौरव नौरियाल ने लिखा है कि रवांई में बिन ब्याही मांएंं बहुुुतयात। गौरव पेशे से पत्रकार हैं
। क्या आपने भी ऐसी किसी परंपरा के बारे में सुना है। क्या देश और उत्तराखंड में ऐसे उदाहरण नहीं हैं, जहां कोई लड़की बिन ब्याही मां बनी हो। मुझे ऐसा लिखने का खेद है। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना मेरा मकसद नहीं है, लेकिन अगर कोई हमारी पूरी रवांई घाटी को ही बदनाम करने का प्रयास करेगा, तो उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। मेरा एक गंभीर और बेशर्म किस्म का सवाल है कि समाज में कुछ घटिया लोगों के कारण बिन ब्याही मां जैसी घटनाएं हुई हैं। उत्तराखंड के किसी भी हिस्से में हुई हों। क्या कोई बताएगा कि वो किसी परंपरा के तहत बिन ब्याही माएं बनी हैं। अगर नहीं, तो उनकी इज्जत को समाज में इस तरह क्यों उछाला जा रहा है। अगर परंपरा होती, तब भी क्या इस तरह महिलाओं, बच्चियों की फोटो लगाना सही है...?

गौरव नौरियाल आप लिखते होंगे, कभी-कभार अच्छा भी लिखते हैं, लेकिन गंभीर विषयों पर और महिलाओं की इज्जत को तार-तार करने से पहले गंभीरता से सोचना भी होता है। जितना मैं जानता हूं, आपने इस पोस्ट को भी अपनी कई दूसरी पोस्टों की तरह मश्खरी के लिए लिखा है। यह आपको सोचना है कि आपको क्या करना है और हमें क्या करना है। इस बात को बिल्कुल भी मजाक में नहीं लिया जा सकता। ये गंभीर मसला है और पूरी रवांई घाटी में आग की तरह फैल चुका है।

हमारा मकसद किसी को ठेस पहुंचाने या बेइज्जत करने का नहीं, लेकिन रवांई को लेकर आज तक जिसके मन में जो आया, लिखते चले गए। अब ऐसा नहीं चलेगा। जिसे लिखना हो गंभीरता से लिखे। तथ्यों के साथ लिखे। बगैर तथ्यों के लेख बर्दास्त के बाहर हैं। आज तक किसी ने गलत लिखने वालों को जवाब नहीं दिया होगा, लेकिन अब दिया जाएगा। इसे निवेदन की तरह भी लिया जा सकता है और चेतावनी की तरह भी। 

                                        ...प्रदीप रावत (रवांल्टा)

Post a Comment

0 Comments