Header Ads Widget

Responsive Advertisement

...आखिर कौन है इस कोतवाल का सैंया

चन्द्रशेखर पैन्यूली...
आंख के अंधे, नाम नयन सुख...ये हिन्दी मुहावरा आजकल फिट बैठता  है उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल स्थित नई टिहरी के कोतवाल सुंदरम शर्मा पर,नाम के तो कोतवाल साहब सुंदरम है।  लेकिन, अपने कार्यों से इससे ठीक उलट धूर्ततापूर्ण, दुष्टता भरे कार्य, हाल ही में  उत्तराखंड निकाय चुनाव के दिन नई टिहरी में बिना किसी वजह के नगरपालिकाध्यक्ष  प्रत्याशी सुषमा उनियाल के भाई, देश के माने जाने आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल के साथ मारपीट  और उन्हें बेवजह पुलिस जीप में डालकर थाने ले जाना, उनके परिजनों और उनके समर्थन में खड़े लोगों, पत्रकारों के साथ सुंदरम शर्मा की और से अभद्रता और गाली गलौज के समाचार संकलन के लिए गये पत्रकारों के साथ भी बेहद निन्दनीय व्यवहार पुलिस कोतवाल का रहा।  पुलिस लोगों  की  सुरक्षा, अमन-चैन और शांति के लिये  होती है न कि सुंदरम शर्मा के जैसे जनता और समाज के प्रतिष्टित लोगों के साथ बदमीजी के लिए। 
नई टिहरी में सुंदरम शर्मा द्वारा कृष्ण कुड़ियाल के साथ अभद्रता की बात मात्र नहीं है।  कोतवाल से पूरा शहर परेशान है और हटाने की मांग को लेकर शहर के पत्रकारों के नेतृत्व में एसएसपी कार्यलय के बाहर धरने पर बैठे हैं, जिसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक धन सिंह नेगी के अलावा उत्तराखंड सरकार को भी है, लेकिन तमाम विरोधों के बावजूद भी SHO सुंदरम शर्मा को न जाने कौन बचा रहा है। जिले की डीएम सोनिका जहां मामले की जांच  SDM से करवाने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही हैं तो] एसएसपी डॉ. योगेन्द्र रावत भी SP देहात हरिद्वार सरिता डोभाल से जांच करवाने की बात कर रहे हैं। जबकि घटना की वीडियो शहर के हर नागरिक के पास है, तो ये समझ से परे है कि डीएम साहिबा और एसएसपी साहब को कैसे सबूत चाहिए और वो कैसी जांच करवा रहे हैं। 

सुंदरम शर्मा पर शहर में कई बार आम नागरिकों, महिलाओं, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों से अभद्र व्यवहार कर चुके हैं
।  उप्पू विस्थापितों के आंदोलन में महिलाओं के साथ अभद्रता की बात हो या टिहरी झील में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान पत्रकारों के साथ धक्कामुक्की हो, बौराड़ी में ठेली व्यवसायी से हाथापाई की बात हो या कर्मचारियों के आंदोलन में कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार हो या फिर पत्रकारों के साथ बदसलूकी। कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोग ने सुंदरम शर्मा का क्रूर चेहरा देख चुके हैं ।

कोतवाल को हटाने के लिए नागरिक मंच नई टिहरी, सत्यमेव जयते संगठन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, व्यापार मंडल, नई टिहरी, बौराड़ी, उत्तराखण्ड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्सिंग संयुक्त मोर्चा, प्रतापनगर संघर्ष समिति, आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति आदि कई सामाजिक और राजनितिक संगठन लम्बे समय से सुंदरम शर्मा को नई टिहरी से हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बेहद दुःखद है कि जनता की मांगों के ऊपर राजनेताओं की हठ भारी पड़ रही है।

शहर के पत्रकार एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कद्र रहे हैं
। जिसमें, पत्रकार मुकेश रतूड़ी, गोविन्द बिष्ट, गोविन्द पुंडीर, देवेन्द्र दुमोगा, जेपी पाण्डेय, अनुराग, गंगा थपलियाल आदि के नेतृत्व में शहर के कई राजनितिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग समर्थन में खड़े हैं। राकेश राणा, पुरुषोत्तम थलवाल, मोहन सिंह रावत, प्रदीप रमोला, गंगा भगत नेगी, प्रताप गुसाईं, रामचंद्र नेगी, सीपी डबराल, केएल चमोली, तिलकराम चमोली, सुंदरलाल उनियाल, अमरीश पाल, राजेश, राजीव नेगी, त्रिलोक नेगी, डीपी चमोली आदि लोग  भारी संख्या में  एसएसपी ऑफिस पर  पहुंचकर पत्रकारों के आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। 

हैरत की बात है कि न तो क्षेत्रीय विधायक धनसिंह नेगी और न ही सरकार द्वारा इस कोतवाल को लेकर कोई कदम उठाया गया। सोचने वाली बात ये है कि जनता के भारी आंदोलन और दबाव के बावजूद भी  आखिर कौन है जो कोतवाल सुंदरम शर्मा को बचा रहा है? आंदोलनकारी पत्रकारों, नेताओं और विभिंन सामाजिक संगठनों के लोग इस कोतवाल को  हटाने के लिए उग्र आंदोलन करने की बात कह चुके हैं, नई टिहरी के अलावा गढ़वाल के विभिन्न जगहों पर भी  सुंदरम शर्मा द्वारा की गयी अभद्रता की निंदा हो रही है और इसको जल्द से जल्द  हटाने और निलंबित करने की मांग लोग सरकार से कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments