Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रोफेसर ने भगत सिंह को कहा आतंकी

जम्‍मू: जम्‍मू-कश्‍मीर की एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के खिलाफ अपमानजनक टिप्‍पणी की है। मामले को लेकर विवाद गहरा गया है। जम्‍मू यूनिवर्सिटी में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर एम. ताजुद्दीन पर क्‍लासरूम लेक्‍चर के दौरान भगत सिंह को आतंकवादी बताने का आरोप लगा है। हालांकि प्रोफेसर का कहना है कि उनके 2 घंटे के लेक्‍चर में से केवल 25 सेकेंड का वीडियो बनाकर किसी ने उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया है। उन्‍होंने इस मुद्दे पर माफी भी मांगी, पर मामला शांत होता नहीं दिख रहा। विवाद के तूल पकड़ने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्‍हें पठन-पाठन के कार्य से फिलहाल हटा दिया है और जांच के लिए उच्‍च स्‍तरीय समिति का गठन किया है।

यून‍िवर्सिटी प्रशासन ने यह कदम छात्रों की शिकायत पर उठाया है। जम्मू यून‍िवर्सिटी के वीसी मनोज के. धार को कुछ छात्रों ने गुरुवार शाम इसकी शिकायत की थी। उन्‍होंने सबूत के तौर पर एक सीडी भी उन्‍हें सौंपा था, जिसके बाद वीसी ने इस मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति का गठन किया। वीसी धार ने बताया कि प्रोफेसर को फिलहाल पढ़ाई के काम से अलग कर दिया गया है। यह व्‍यवस्‍था तब तक रहेगी, जब तक कि जांच समिति अपनी रिपोर्ट नहीं दे देती। जांच रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में अगली कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, प्रोफेसर ताजुद्दीन ने अपनी सफाई में कहा कि वह रूस में लेनिन की क्रांति के बारे में पढ़ा रहे थे और इसी दौरान स्‍टूडेंट्स को समझाने के लिए उन्‍होंने भारतीय संदर्भ का हवाला दिया। उनका मकसद भगत सिंह की शख्सियत का अपमान करना या किसी की भावना को आहत करना नहीं था। उन्‍होंने कहा, श्मैं व्‍लादिमीर लेनिन के बारे में पढ़ा रहा था और स्‍टूडेंट को बता रहा था कि किस तरह रूस का तत्‍कालीन जार प्रशासन उन्‍हें आतंकी मानता था। इसी दौरान मैंने भगत सिंह का हवाला दिया और कहा कि स्‍टेट उन्‍हें आतंकी मानता था।

उन्‍होंने यह भी कहा, मैं खुद भी भगत सिंह को क्रांतिकारी मानता हूं। किसी ने मेरे पूरे 2 घंटे के लेक्‍चर में से 25 सेकेंड का वीडियो बना लिया और इसे गलत संदर्भ में पेश किया। फिर भी यदि किसी की भावना आहत हुई है तो मैं माफी मांगता हूं।

Post a Comment

0 Comments