Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आॅल इंडिया रेडियो में भी #MeToo, मेनका गांधी ने सूचना प्रसारण मंत्री को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली/देहरादून: सूचना मंत्रालय के अधीन काम कर रहे ऑल इंडिया रेडियो में भी यौन दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसको लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जांच की मांग की है। हाल में ऑल इंडिया रेडियो के देश भर में कई स्टेशनों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने यौन दुर्व्यवहार की शिकायतें की थीं।

आरोप लगाने वाली कुछ महिला कर्मियों को इसके चलेत नौकरी से भी निकाल दिया गया था। जबकि आरोपी अधिकारी अब भी अपनी कुर्सी पर बने हुए हैं। मामले की आंच देश के कई केंद्रों में तक पहुंच सकती है। कुछ केंद्रों से शिकायतें मिलने के बाद केंद्रों में महिला सेल का भी गठन किया जा चुका है। अब देखना होगा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के पत्र का कितना असर होता है।

इस बारे में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस मामले की जांच की मांग की है इस बारे में मेनका गांधी ने सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को पत्र लिखकर इस मामले के बारे में बताया है। मेनका गांधी ने मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से मांग की है कि देशभर के ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन पर जहां से भी यौन उत्पीड़न की शिकायतें आईं हैं, उसकी जांच कराई जाए।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि ऑल इंडिया रेडियो के देशभर के स्टेशनों पर कार्यरत कुछ कैजुअल अनाउंसर का आरोप है कि उनके साथ यौन उत्पीड़न किया जाता है। हाल ही में ऑल इंडिया रेडियो कैजुअल अनाउंसर एंड कम्पेरेस यूनियन (एआईसरएसीयू) ने मेनका गांधी को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद उन्होंने ये मांग की थी।

मेनका गांधी का ये कदम इस पत्र के बाद ही सामने आया है। बताते हैं कि कैजुअल अनाउंसर या रेडियो जॉकी खुद पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाते क्योंकि उन पर हमेशा नौकरी जाने का डर बना रहता है बताते हैं जिस भी कर्मचारी ने यौन शोषण जैसी शिकायत की उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है और धमकाया भी जाता है।आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद आंतरिक समिति कोई कार्रवाई नहीं करती है।

Post a Comment

0 Comments