देहरादून: मशरुमिया बांद। गाने के बोल और टाइटल, बेहद शानदार और आकर्षित करने वाले हैं। गाने को पंकज श्रीयाल ने आवाज दी है। बेहद दमदार और अलग तरह की आवाज। इन सबसे जो खास बात है वो ये है कि गाना मशरूम गर्ल दिव्या रावत पर बनाया गया है। पंकज ने गाने को यूट्यूब पर दिव्या को डेडिकेट करते हुए अपलोड किया है। इस गाने को लोग खासा पसंद कर रहे हैं। गाने के जरिए पंकज ने पलायन के दर्द को उकेरने का भी काम किया है।
दिव्या रावत वह नाम, जिसने केवल उत्तराखंड में ही नहीं देशभर में मशरूम क्रांति लाने का काम किया है। कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंची उत्तराखंड की मशरूम गर्ल के नाम से अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग जिलों की मशरूम गर्ल भी नजर आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर मशरूम को लेकर क्रेज भी साफ देखा जा सकता है। लोगों को फायदा भी हुआ है। पंकज ने जो गाना बनाया है, उसमें पलायन के कारण बंजर होते खेतों और उजड़ते घरों का दर्द भी अपनी आवाज के जरिये बहुत ही गंभीरता से पेश किया है।
दिव्या हमारे और आपके लिए भले ही आम हो सकती है, लेकिन विदेशों में दिव्या खासी चर्चित हैं। विदेशों में दिव्या लोगों के लिए मशरूम सनसनी हैं। लोग उनको स्टार की तरह देखते हैं। इसके चलते ही दिव्या को अब दुनिया के कई देशों से मशरूम की अलग-अलग प्रजातियां डेवलेप करने के लिए बुलाया जाने लगा है। वर्ममान में दिव्या कई नई प्रजातियों को विकसित करने का काम कर रही हैं।
हाल ही में दिव्या ने बेल्जियम में एक अतंरराष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा लिया, जिसमें दुनिया के कई देशों के मशरूम एक्सपर्ट पहुंचे थे। दिव्या इसके अलावा दूसरे देशों में भी काम कर रही हैं। मिलीट्र काॅर्डिशिप की दूसरी प्रजाति पर भी काम कर रही हैं। दिव्या मशरूम से तैयार होने वाली दूसरे प्रोडक्ट को बाजार में उतारने का प्रयास भी कर रही हैं, जिससे लोगों को मशरूम से केवल मशरूम बेचने तक ही सीमिति ना रहना पड़े। लोग अलग तरह से भी मशरूम को रोजगार के लिए अपना सकें।
0 Comments