Header Ads Widget

Responsive Advertisement

...जैसा आप अपने बच्चे को बनाना चाहें, अब वैसा ही बच्चा पैदा कर सकेंगे!

चीन : आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि आप जिस तरह के बच्चे की इच्छा करें, वैसे बच्चे को जन्म दे सकें. जैसे कि आप चाहें कि आपकी बेटी या बेटा गोरा हो, बेटी के बालों का रंग फलां हो...अब शायद यह कोरी कल्पना नहीं रही, अब जेनेटिकली मॉडिफाइड बच्चे का जन्म भी संभव हो गया है. चीन के एक शोधकर्ता के दावे के साथ दुनिया ने डिजाइनर बेबी के जन्म की दिशा में कदम बढ़ा दिया है.

चीन के एक शोधकर्ता ने दुनिया में पहली बार जेनेटिकली मोडिफाइड यानी डिजाइनर बेबी के जन्म लेने का दावा किया है. उन्होंने बताया कि इस महीने जन्मी जुड़वा बच्चियों के डीएनए में बदलाव के लिए क्रिस्पर तकनीक का इस्तेमाल किया गया. दावा ये भी किया जा रहा है कि डिजाइनर बेबी एचआईवी, एड्स से पीड़ित नहीं होगी. अगर ये दावा सही तो भविष्य में ऐसे बच्चों को जन्म दिया जा सकेगा जिसकी आंख, बाल, त्वचा और अन्य खूबियों का चयन खुद उसके माता-पिता कर सकेंगे.

एनडीटीअी की खबर के मुताबिक इस शोध से विज्ञान जगत में हलचल मची है. चीन के एक शोधकर्ता का दावा है कि उसने दुनिया की पहली जेनेटिकली मॉडिफाइड बच्चियां बनाने में मदद की. यह दो जुड़वां बहनों के डीएनए में एक नए औजार के जरिए फेरबदल करके किया गया. साउदर्न यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी ऑफ चाइना के शोधकर्ता हे जियानकुई का कहना है कि ष्मुझे जिम्मेदारी का एहसास है कि सिर्फ पहला ही नहीं बनूं बल्कि एक मिसाल कायम करूं कि इस तरह की चीजें कैसे की जाएं. इसमें समाज की नैतिकता और लोगों पर पड़ने वाले असर का भी ध्यान रखा गया है. शोधकर्ता का दावा है कि उसने गर्भ धारण करने की चाह में इलाज करवा रहे सात जोड़ों के भू्रणों में बदलाव किए और अब तक सिर्फ एक कामयाब गर्भ धारण हुआ. जीन एडिटिंग के जरिए की गई. इसमें डीएनए को काटकर एक खास जीन को नकारा बना दिया जाता है.

हालांकि बहुत से वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह की जीन एडिटिंग की अभी कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे डीएनए को स्थाई नुकसान पहुंच सकता है जिससे आने वाली पीढ़ियां भी प्रभावित हो सकती हैं. लोगों को इस बात की भी चिंता है कि इसके जरिए डिजाइनर बच्चों का जन्म मुमकिन होगा. जीन एडिटिंग वयस्कों में हाल ही में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए की गई है न कि जन्म के इरादे से किसी भ्रूण की. लेकिन हे जियानकुई का कहना है कि इसका समय आ चुका है. हे जियानकुई ने कहा कि कहीं न कहीं, कोई न कोई यह कर रहा है. अगर मैं नहीं तो कोई और करेगा.

Post a Comment

0 Comments