Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रदेश के कई इलाकों में भारी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट

देहरादून: मौसम में अचानक आया बदलाव लोगों पर कहर बनकर बरस रहा है। उत्तराखंड के कई हिस्सों बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी हो रही है। जिसके चलते भारी ठंड हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई स्थानों पर ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। जिससे पारा और गिर सकता है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के आसपास के इलकों में भी बर्फबारी होनी शुरू हो गई है।
आपदा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पिछले 24 घंटों में उत्तरकाशी, उखीमठ, जखोली, नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून में बारिश हुई है। बर्फबारी और बारिश से कई जगह रास्ते भी बाधित हुए हैं। चमोली के लामबगड़ के पास पत्थर आने और बदरीनाथ तक बर्फबारी होने के कारण ऋषिकेश, बदरीनाथ नेशनल हाईवे यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया है। हालांकि मार्गों को खोल दिया गया है।

मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में विशेषकर देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सभी जिला अधिकारियों और आपदा केंद्रों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। धामों के कपाटों के बंद होने की तैरियां भी चल रही हैं। 6 नवंबर को पीएम मोदी के केदारनाथ आने का प्रस्तावित और संभावित कार्यक्रम भी है। इसको देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

बर्फ़बारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। नगर पालिकाओं और नगर निगमों में प्रशासन को अलाव और बाहर से आने वाले लोगों के लिए बनाए गए आश्रयों में भी कंबल और दूसरे साधन जुटाने के लिए कहा गया है। धामों के आसपास के गांवों में ठंड के कारण लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। अगर मौसम ऐसे ही बना रहता है, तो अलग कुछ दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। 

Post a Comment

0 Comments