Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ये है उत्तराखंड भाजपा का "पप्पू" यानी "शौर्य डोभाल"

जखमोला जी का स्ट्रेट ड्राइव...
बड़े बाप का बिगड़ा लाड़ला। इसका जुमला, बेमिसाल गढ़वाल। कहते हैं कि रोम जल रहा था नीरो बंसी बजा रहा था। यह कहावत उत्तराखंड के पप्पू यानी शौर्य डोभाल पर लागू होती है। एक ओर गढ़वाल में गांव वीरान हो रहे हैं। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। ऐसी कोई सड़क नहीं बनी है कि जो लोगों को गांव तक ले जाएं, लेकिन ये उत्तराखंड का पप्पू बेमिसाल गढ़वाल और बेटी बचाओ अभियान का प्रचार भर कर रहे हैं। इन्हें मी टू और संजय व अनिल गोयल की कारिस्तानी से कोई लेना-देना नहीं है। 

बाप एनएसए अजीत डोभाल ने शायद रटृटू तोते की तर्ज पर इनको सिखा दिया है कि ये बेमिसाल गढ़वाल गाते जाएं और वंशवाद की सीढ़ी पर चढ़कर सत्ता की चैखट पहुंच जाएं और फिर जनता की पुंगी बजाएं। वंशवाद से लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना आहत होती है। यदि हम राहुल गांधी का विरोध करते हैं तो फिर हमें इस पप्पू यानी शौर्य डोभाल का भी विरोध करना चाहिए। क्योंकि न तो इसके पिता को और ही इसको कभी पहाड़ से लेना-देना रहा है लेकिन हम यूं ही चैड़े हुए जा रहे हैं कि डोभाल तो अपना है। 

पिता की योग्यता की आड़ में ये पप्पू हम पर राज करना चाहता है जैसे बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु और विजय बहुगुणा का बेटा सौरभ हमारे लिए बोझ बन गये हैं। इन पप्पुओं का क्या करें, यह तो जनता को तय करना ही होगा। वरना उनकी पुंगी बजती रहेगी और मिलेगा बाबाजी का ठुल्लू।

Post a Comment

0 Comments