बदरीनाथ: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आज 3 बजकर 21 मिनट पर बंद हो गये हैं। शीतकाल के लि कपाट बंद होने की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो गई थी। इस बीच प्रक्रिया के तहत पंच पूजाएं की गईं। पंच पूजाओं में सर्वप्रथम 16 नवंबर श्री गणेश जी के कपाट बंद हुए। 17 आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद हुए। 18 नवंबर खड्ग पुस्तक पूजन और 19 नवंबर दिन में लक्ष्मी जी का आवह्वान हुआ। आज अंतिम दिन बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
कपाट होत वक्त मंदिर के रावल ने भगवान बदरीविशाल को माणा गांव से अर्पित घृत कंबल ओढ़ाया। भगवान को शीतकाल से बचाव के लिए सदियों से इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जाता रहा है। 21 नवंबर को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी जोशीमठ, श्री उद्धव और कुबेर जी की डोली पांडुकेश्वर प्रस्थान करेगी। 21 नवंबर योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर प्रवास के बाद 22 नवंबर दोपहर को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी। उद्वव जी और कुबेर शीतकाल में पांडुकेश्वर में प्रवास करते हैं।
इसी के साथ योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर, नृसिंह मंदिर जोशीमठ में भगवान बदरीविशाल की शीतकालीन पूजायें भी शुरू हो जाती हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्यकार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने बताया कि कपाट बंद के उत्सव हेतु श्री बदरीनाथ मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया था।
कपाट बंद होने के दौरान 5237 तीर्थयात्री भगवान बदरविशाल के दर्शन को पहुंचे। पूरे यात्रा काल में 1058490 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। वहीं, संपूर्ण बदरीपुरी आज सेना के बैंड की धुनों से गुंजायमान रही। गढ़वाल स्काट, ग्रीफ, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, चैहान टेंट हाउस ने भंडारे आयोजित किये गए। पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने बताया कि आज ही श्री माता मूर्ति मंदिर और भविष्य बदरी मंदिर सुवाई (तपोवन) के कपाट भी शीतकाल हेतु बंद हो गये।

0 Comments