पहाड़ समाचार.com
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममित शाह भले ही विवादित बयानों से बचने की अपने नेताओं को कितनी ही सलाह क्यों ना दे, लेकिन उनके नेता और मंत्री इससे ना तो कतरा रहे हैं और बाज आ रहे हैं। राहुल गांधी का नाम आते ही भाजपा नेताओं की जुबान से खुद ही गालियां निकलने लगती हैं। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को "भेड़िया" कहकर फिर से बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
अपने गलत बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेड़िया दिया। मामला एक दिन पहले का है। मथुरा में वृक्ष वितरण कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अमरनाथ यात्रा के साथ शिव मंदिरों पर जाकर खुद को हिंदुओं का हितैषी बता रहे है, लेकिन कोई ‘‘भेड़िया’’ अगर ‘‘शेर’’ की खाल ओढ़ ले तो, वह शेर नहीं बन जाएगा। भेड़िया, भेड़िया ही रहेगा वो तो सिर्फ शेर की खाल मे छुपा भेड़िया है।
गिरिराज सिंह ने कहा, आप मानसरोवर जाते हो और होटल में खाते हो, टीवी पर सभी ने देखा। आज असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस के राजकुमार जो खुद को शिवभक्त बताते हैं, मंदिर जाते हैं, चंदन लगाते हैं, जनेऊ धारण करते हैं, लेकिन भेड़िया अगर शेर की खाल ओढ़ लेता है, तो वह शेर नहीं हो सकता। यह बात उन्होंने एक बार नहीं बल्कि तीन-चार बार दोहराई।
गिरीराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने देश में बढ़ती जनसंख्या के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराया है। गिरिराज ने कहा कि समाज ऐसा है, जिसने कसम खाई है कि जब तक एक हाथ में, एक पेट में और एक आगे, एक पीछे, चारों तरफ गोला बनाकर नहीं चलते, तब तक उनको सुकून नहीं मिलता। गिरिराज ने कहा कि कोई हिन्दू भाई दो बच्चों से ज्यादा नहीं करता। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि जिस दिन हिंदुओं का खून खौलेगा उस दिन काशी, अयोध्या और अयोध्या तीनों के तीनों हम लेंगे।
0 Comments