पहाड़ समाचार.com
नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के खिलाफ पश्चिम बंगाल में रेप का केस दर्ज किया गया है। मामले में मुख्य आरोपी आरएसएस की सहयोगी संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सीनियर लीडर अमलेंदु चटोपाध्याय को 17 सितंबर को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एफआईआर में शिव प्रकाश और विद्युत चटर्जी के नाम भी हैं। उनको अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मामला करीब दो माह पुराना है। इसे दबाने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने पूरी कोशिशि की, लेकिन सरकार के पास मामला पहुंचने के बाद आनन-फानन में 17 सितंबर को अमलेंदु को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, महिला सुरक्षा के दावे करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता ही महिलाओं की अस्मत लूटने पर तुले हैं।
इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा के सीनियर लीडरों ने भी शिव प्रकाश से दूरी बनानी शुरू कर दी है। देखना यह होगा कि बलात्कार के मामलें में घिरे शिव प्रकाश को लेकर पार्टी क्या रुख अपनाती है। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को दबाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर राज्य स्तर तक पूरा जोर लगाया गया। उसीका नतीजा रहा कि अब तक मामला सामने नहीं आया।
असल मामला यह है कि पीड़िता को अमलेंदु चटापोध्याय ने शादी करने का झांसा दिया और उसका शाररिक शोषण करने लगा। इस बीच एक दिन उसने पीड़िता को होटल में बुलाया। आरोप हैं कि जहां शिव प्रकाश और विद्युत चटर्जी पहले से मौजूद थे। दोनों ने अमलेंदु के बाहर जाते ही पीड़िता के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। पीडिता ने गर्भपात करने का भी आरोअप लगाया है। मामले के सामने आने के बाद अब सियासत भी गरमाने लगी है।
इस मसले को लेकर जनसत्ता ने न्यूज़-18 के हवाले से खबर प्रकाशित की थी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के तमाम समाचार पत्रों में यह मामला छाया हुआ है। हालांकि अब तक पश्चिम बंगाल बीजेपी संगटन यह मानने को तैयार नहीं है कि उनके नेता दोषी हैं। अब देखना यह होगा कि बीजेपी का राषट्रीय नेतृत्व इस पर क्या एक्शन लेता है।

0 Comments