उत्तरकाशी: गंगोत्री दर्शन कर लौट रहा टैंपो ट्रैवलर सुरगर भुक्की के आसापास गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गया। दुर्घटना में गुजरात के 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, 5 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
टैंपो ट्रैवलर में सवार लोग गंगोत्री से दर्शन कर लौट रहे थे। सभी यात्री गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं जो, गंगोत्री यात्रा पर आए थे और दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सुनगर भुक्की के पास अचानक टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे नदी में गिर गया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन मौके लिए रवाना हो गया है। स्थानीय लोग नदी में उतरकर सवार लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। नदी में पानी अधिक होने के कारण लोग तेज बहाव में नहीं जा पा रहे हैं। जलपुलिस के साथ आपदा विभाग की टीमों के घटना स्तल पर पहुंचने के बाद ही असल स्थिति का पता चल पाएगा। दुर्घटना के असल कारणों का पता भी अभी नहीं चल पाया है।

0 Comments