Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अगर मैं मुख्यमंत्री होता तो...सबको सस्पेंड कर देता : pahadsamachar

देहरादून: अगर मैं मुख्यमंत्री होता, तो सबको सस्पेंड कर देता...। यह बात पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कही है। उन्होंने सीएम की गौतम अडानी के साथ बातचीत के दौरान मुस्कराते रहने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश का कोई बिजनेसमैंन मजाक उड़ा रहा है और सीएम चुपचाप सुन रहे हैं। उनको तत्काल गौतम अडानी को रोककर जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड कर देना चाहिए था। 

दरअसल, किशोर उपाध्याय ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि गौतम अडानी सीएम के सामने ही खुलेतौर पर कह रहे हैं कि उनको जौलीग्रांट से देहरादून आते वक्त ट्रैफिक में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौमत अडानी ने यह भी साफ किया कि इधर जो भी आयेगा, माल कमाने के लिए ही आएगा। इस बात पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हंसते नजर आए। 

सीएम की हंसी से किशोर को कड़ा ऐतराज है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश के सीएम इस तरह से आलोचना सुनते हुए हंसते हों, उस प्रदेश के अधिकारी उनकी बात क्या मानेंगे। क्या उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की या नहीं? क्या उन्होंने मुख्य सचिव को अव्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए कहा या नहीं? क्या उन्होंने जिस इंफ्रासटेक्चर की बात गौतम अडानी कर रहे थे, उसके बारे में जानकारी ली या नहीं? सीएम को अडानी को बीच में ही रोककर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कड़ा संदेश दे देना चाहिए था। मैं सीएम होता तो, सस्पेंड कर देता। 

किशोर उपाध्याय के ट्वीटर पर वीडियो डालने के बाद से सूबे में सियासत भी गरमा गई है। अब तक इन्वेस्टर समिट को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही सरकार जुबानी हमला भले ही कर रही हो, लेकिन नीतिगत रूप से सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है। भाजपा के प्रवक्ता टीवी चैनलों पर सरकार का बचाव करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने यह भी साबित कर दिया है कि सरकार के करीबी लोगों तक कांग्रेस के दिग्गजों की पहुंच किस हद तक है। इससे भी सरकार, खासकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चिंतत होंगे।

Post a Comment

0 Comments