Header Ads Widget

Responsive Advertisement

"देवभूमि" तो ठीक है...अब "डिजिटल" देवभूमि बनाएंगे...?

देहरादून: इनवेस्टर समिट में जो इन्वेस्टर आए, किसी ने कुछ खास नहीं कहा, लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस उत्तराखंड को "देवभूमि" से बदलकर "डिजिटल देवभूमि" बनाना चाहते हैं। दरअसल, उनकी कंपनी ने प्रदेश में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का एमओयू साइन किया है। रिलायंस जियो अगले दो साल में उत्तराखंड के 2,385 से अधिक विद्यालयों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ेगा। इसका उद्देश्य उत्तराखंड को डिजिटल देवभूमि बनाना है। 

ठीक है मान लेतें हैं कि रिलासंय जियो स्कूलों को इंटरनेट से कनेक्ट कर देगी, लेकिन उन स्कूलों को इंटरनेट का क्या लाभ, जिनके पास कंप्यूटर ही नहीं हैं। और तो और कई स्कूल आज भी ऐसे हैं, जिनमें बिजली कनेक्शत तक नहीं हैं। अगर इंटरनेट कनेक्टिविटी शहरों के स्कूलों में ही की जानी हो, तो उसको कोई लाभ नहीं होने वाला। जब हम देवभूमि की बात करते हैं, तो सबसे पहले पहाड़ ही जेहन में आते हैं। दुर्भाग्य यह रहा कि आज तक पहाड़ को केद्रित कर कोई योजना नहीं बनाई गई। अम्बानी पर कोई शक नहीं है, लेकिन अपनी ही सरकार पर भरोसा नहीं होता
।

अंबानी ने उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट में कहा कि जियो पर्यावरण की रक्षा करने वाले उद्योगों और व्यवसायों को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि वह देवभूमि उत्तराखंड को डिजिटल देवभूमि में बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, जियो पर्यटन को बढ़ावा देगा। इसी के साथ स्वास्थ्यसेवा, शिक्षा और सरकारी सेवाओं की आपूर्ति में सुधार करेगा। उन्हांेने कहा कि इससे नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार आएगा। जियो डिजिटल उत्तराखंड को लेकर प्रतिबद्ध है, जहां हर नागरिक के पास सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाली डिजिटल कनेक्टिविटी और सेवाएं होंगी। पर

अंबानी ने कहा, ष्इन सभी से अतिरिक्त रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी और राज्य के नागरिकों के लिए आय के अधिक अवसर खुलेंगे। हमारी दो साल के अंदर 2,185 सरकारी विद्यालयों और 200 से अधिक सरकारी महाविद्यालयों को इंटरनेट से जोड़ने की योजना है।ष् अंबानी ने कहा कि उनकी कंपनी राज्य में सबसे अधिक निवेश करने वालों में से एक है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित किए हैं।

Post a Comment

0 Comments