विशेष
नई दिल्ली...विवाद की शुरुआत को देखा जाये तो मामले को कुल करीब 69 साल हो चुके हैं। अगर केवल बाबरी मस्जिद विध्वंस कांड की बात करें तो इसको पूरे 25 साल हो चले हैं। 6 दिसंबर 1992 को हुए इस कांड में सियास और कानूनी दांव-पेंचों के बीच रामलला को पिसत-पिसते सिल्वर जुबली पूरी हो गई। आदालती कार्रवाई में साल-दर-साल बीतते चले गए, लेकिन कोई हल नहीं निकला। कई बार हिंसा हुई। लोगों की जानें गई। नफरत की आग ऐसी लगी कि अब बूझने का नाम ही नहीं ले रही। आज यानि 29 अक्टूर बो अयोध्या मामले में सुनवाई शुरू हो चुकी है। फैसला आने में वक्त लगेगा। फैसला कब आएगा कुछ कहा नहीं जा सकता।

हां नफरतों को फिर से हवा दी जाने लगी है। आग में घी डालने के लिए बयानों के तीर छोड़े जाने लगे हैं। पता नहीं इस बार सियासदां कितने घरों को अपनी जुबानों की आग से जलाकर राख कर देंगे। आपको अब तक की कोर्ट की कार्रवाई से तिथि-दर-तिथि रू-ब-रू कराते हैं। जानते हैं कि किस तरह ये विवाद दांव-पेंच में फंसकर रह गया। दम घुटने की प्रक्रिया से बाहर निकलने की जुगत लगते ही सियासत फिर गला घोंट देती है। जो भी हो दोनों पक्षों को सुप्रीम कोर्ट जब फैसला देगा। उस फैसले को मान लेना चाहिए।
विवाद की शुरूआत
1528: अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण किया गया.
1949: बाबरी मस्जिद में भगवान राम की मूर्ति देखी गई थी. जिसके बाद दोनों पक्षों के प्रतिनिधि कोर्ट चले गए, और विवादित स्थल पर ताला लगा दिया गया।
1959: निर्मोही अखाड़ा की ओर से विवादित स्थल के स्थानांतरण के लिए अर्जी दी थी।
1961: यूपी सुन्नी सेंट्रल बोर्ड ने भी बाबरी मस्जिद स्थल के मालिकाना हक के लिए अपील दायर की थी।
1986: विवादित स्थल को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया. 1986 में ही बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी का गठन किया गया।
1989: विश्व हिंदू परिषद ने राजीव गांधी सरकार की इजाजत के बाद बाबरी के पास राम मंदिर का शिलांयास किया।
1990: लालकृष्ण आडवाणी ने देशव्यापी रथयात्रा की शुरुआत की। 1991 में रथयात्रा की लहर से बीजेपी यूपी की सत्ता में आई। इसी साल मंदिर निर्माण के लिए देशभर के लिए इंटें भेजी गई।

अदालती कार्रवाई
6 दिसंबर 1992 : सीबीआई ने इस केस में दो एफआईआर दर्ज की। एफआईआर संख्या 197/1992 ढांचे को गिराने वाले अज्ञरंत कारसेवकों के खिलाफ थी। दूसरी एफआईआर 198/1992 में अशोक सिंघल, गिरिराज किशोर, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विष्णु हरि डालमिया, विनय कटियार, उमा भारती, अशोक सिंघल और साध्वी ऋतंभरा के खिलाफ दर्ज की गई थी।
5 अक्टूबर 1993: लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में ज्वाइंट चार्जशीट फाइल की गई। आडवाणी और संघ परिवार के दूसरे नेताओं के खिलाफ विवादित ढांचा गिराये जाने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया गया।
4 मई 2001: लखनऊ की कोर्ट ने आडवाणी, उमा भारती, बाल ठाकरे समेत दूसरे आरोपी नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश की धारा हटा दी।
2 नवंबर 2004: सीबीआई ने इस फैसले को तत्कालीन इलाहबाद आज के प्रयागराज हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के सामने चुनौती, जिस पर कोर्ट ने नोटिस जारी किया।
20 मई 2010: इलाहबाद हाई कोर्ट ने सीबीआई की पुनरीक्षण याचिका को खारिज करते हुए आडवाणी, कल्याण सिंह और ठाकरे समेत 21 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा स्थगित करने के आदेश को सही ठहराया।
9 फरवरी 2011: सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर मांग की कि हाईकोर्ट के इस आदेश को खारिज किया जाए।
6 मार्च 2017: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ लगे साजिश के आरोप पर विचार किया जा सकता है।
21 मार्च 2018: सुप्रीम कोर्ट ने नए सिरे से मामले को सुलझाने की बात कही।
6 अप्रैल 2018: सुप्रीम कोर्ट ने मामले में मुकदमे को समय-सीमा में पूरा किए जाने का समर्थन करते हुए सीबीआई की याचिका को रिजर्व रखा।
19 अप्रैल 2018: मामले में आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री उमा भारती समेत कई नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश का आरोप बरकरार रखते हुए और नेताओं और कारसेवकों के खिलाफ लंबित मामले में ट्रायल का आदेश दिया।
9 नवंबर 2017: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने बड़ा बयान दिया था. रिजवी ने कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनना चाहिए, वहां से दूर हटके मस्जिद का निर्माण किया जाए।
16 नवंबर 2017: आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश की, उन्होंने कई पक्षों से मुलाकात की।
5 दिसंबर 2017: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने 8 फरवरी तक सभी दस्तावेजों को पूरा करने के लिए कहा।
8 फरवरी 2018: सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से पक्ष रखते हुए वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने सुप्रीम कोर्ट से मामले पर नियमित सुनवाई करने की अपील की। लेकिन पीठ ने उनकी अपील खारिज कर दी।
14 मार्च 2018: वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने कोर्ट से मांग की कि साल 1994 के इस्माइल फारूकी बनाम भारतीय संघ के फैसले को पुर्नविचार के लिए बड़ी बेंच के पास भेजा जाए।
20 जुलाई 2018: सुप्रीम कोर्ट ने राजीव धवन की अपील पर फैसला सुरक्षित रखा।
27 सितंबर 2018: कोर्ट ने इस्माइल फारूकी बनाम भारतीय संघ के 1994 का फैसला, जिसमें कहा गया था कि मस्जिद इस्लाम का अनिवार्य अंग नहीं, को बड़ी बेंच को भेजने से इनकार करते हुए कहा था कि अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में दीवानी वाद का निर्णय साक्ष्यों के आधार पर होगा और पूर्व का फैसला सिर्फ भूमि आधिग्रहण के केस में ही लागू होगा।

29 अक्टूबर.....

0 Comments