अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. दशहरे के दिन रावण दहन के दौरान एक जलते पुतले के कारण मची भगदड़ के कारण लोग भागनेन लगे। पास में ही रेलवे ट्रैक है। कई लोग ट्रैक की ओर भागे। इस बीच वहां से ट्रेन आ गई और लोगों को कुचलेत हुए आगे बढ़ गई। हादसा शहर के चैड़ा फाटक के पास ट्रेन नंबर 74643 से यह हादसा हुआ है. हादसे में 50 लोगों के मरने की पुष्टी हो गई है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इससे अशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोगों की मौत भी हो सकती है।
जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर रावण दहन देखने के लिए कम से कम 300 लोग जमा थे. एडीसीपी लखबीर सिंह ने कहा कि 15 शव बरामद किए गए हैं. उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है. उपजिलाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि हादसे में मृतकों का आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है. पंजाब सरकार ने मरने वालों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है.
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि मरने वालों की सही संख्या की फिलहाल जानकारी नहीं है लेकिन, कम से कम 50-60 लोगों मौत हुई है. पंजाब के मुख्यमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह ट्वीट कर कहा, श्अमृतसर में रेल दुर्घटना की खबर सुनकर सदमे में हूं. दुख की इस घड़ी में सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को खुला रखने के निर्देश दे दिए गए हैं. जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं.

0 Comments