Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्कूल की मनमानी, दुष्कर्म पीड़िता को एडमिशन देने से किया इंकार

देहरादून : राजधानी देहरादून के एक प्राइवेट स्कूल ने 16 साल की लड़की को कथित तौर पर इसलिए दाखिला देने से इंकार कर दिया क्योंकि वो दुष्कर्म सर्वाइवर है। उसके साथ हाल ही में गैंगरेप की घटना हुई थी। पीड़िता के वकील ने बताया है कि दाखिले से इनकार करने वाला स्कूल सीबीएसई से संबंद्ध है। पीड़िता की वकील ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख स्कूल की शिकायत की है।
16 साल की लड़की के साथ जीआरडी स्कूल में गैंगरेप की घटना हो गई थी। इस साल अगस्त में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रही पीड़िता के साथ स्कूल के ही चार स्टूडेंट्स ने गैंगरेप किया था। पीड़िता ने जब इसकी जानकारी परिजनों को दीतो मामला सामने आया और पुलिस में इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने मामले में चारों लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

लड़की अब स्कूल में एडमिशन के लिए कोशिश कर रही है। लेकिन उसके साथ हुई घटना की जानकारी होने पर स्कूल ने एडमिशन लेने से इनकार कर दिया। पीड़िता की वकील अरुणा नेगी ने मांग की है कि सीबीएसई स्कूल का रजिस्ट्रेशन रद्द करे। वकील ने पीड़िता के परिजनों के आधार पर एक चिट्ठी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय को भी लिखी है। उन्होंने पीड़िता को दाखिले से इनकार पर मांग की है कि स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


HT की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद वो जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश में है। वो कई प्राइवेट स्कूल में बच्ची के एडमिशन के लिए कोशिश कर चुके हैं लेकिन बिना कोई वजह बचाए ज्यादातर ने मना कर दिया। वहीं इस प्राइवेट स्कूल ने कहा कि वह एक ऐसा लड़की को दाखिला नहीं दे सकते जिसके साथ रेप हुआ है।

Post a Comment

0 Comments