Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एंगलबाजों को आज एफआईआर और एक पैरा के प्रेस नोट में कोई एंगल नहीं मिला

देहरादून: राजधानी देहरादून में आज एक बड़ा मामला सामने आया। पुलिस ने समाचार चैनल के मालिक और सीईओ उमेश कुमार शर्मा को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर देहरादून लाया। उन पर उन्हीें के साथ काम करने वाले आयुष गौड़ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उमेश कुमार शर्मा मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश का गलत नीयत से स्टिंग करने की योजना बना रहे थे। जबकि कुछ नौकरशाहों का पहले ही स्टिंग हो चुका था। इस मामले की एफआईआर पढ़ने के बाद मामला बहुत बड़ा नजर आता है। लेकिन, पुलिस ने जो एक पैरा का प्रेस नोट जारी किया है। वो सवालों के घरे में है और पुलिस की नीयत पर भी सवाल खड़े करता है। 
दरअसल, जो पुलिस चाकू के साथ पकड़े गए किसी छोटे अपराधी को पकड़ने के बाद लंबा-चैड़ा प्रेस नोट जारी करती है। उस पुलिस ने उमेश कुमार शर्मा मामले में आधा पेज भी खर्च नहीं किया। जबकि एफआईआर काफी लंबी-चैड़ी लिखी गई है। एफआईआर पढ़ने के बाद उसमें प्रदेश में ठीक उसी तरह की राजनीतिक अस्थिरता लाने की बात कही गई है, जैसी हरीश रावत रारकार गिराने जैसा राजनीतिक षडयंत्र रचने और प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता लाने जैसी बातें लिखी गई हैं।

इस पूरे मामले में आयुष ने जिस राहुल भाटिया को उमेश कुमार का बराबर का साझीदार बताया है। उसका भी प्रेस नोट में कहीं कोई जिक्र नहीं है। आखिर पुलिस की ऐसी क्या मजबूरी रही कि पुलिस ने केवल मुख्य आरोपी उमेश कुमार के बारे में ही प्रेस नोट जारी किया। उमेश कुमार की नीयत स्टिंग करने की गलत हो सकती है। वो आरोपी से अपराधी भी घोषित हो सकते हैं, होना भी चाहिए। लेकिन, उनके साथ जो और लोग शामिल हैं, उनको क्यों नहीं सामने लाया गया। पुलिस ने उनके बारे में कोई चर्चा ही नहीं की। इससे एक बात तो साफ नजर आ रही है कि पुलिस पर मामले को लेकर भारी दबाव डाला गया होगा। जिस तरह से पूरे मामले को एक आरोपी पर फिक्स कर दिया गया। वह कई सवाल भी खड़े कर रहा है। ऐसे सवाल, जिनका पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। अगर होगा भी तो वो सवाल नो-कमेंट की श्रेणी में ही आते होंगें। 

एक और सवाल यह है कि एफआईआर में तीन और लोगों के नाम भी लिखे हैं, जिनमें मृत्यूंजय मिश्रा जैसे चर्चित अधिकारी का नाम दर्ज है। प्रेस नोट में उनका कोई जिक्र नहीं किया गया। एक और बात ये है कि उनको अपर मुख्य सचिव का खास बताया गया है। उनके अलावा 2 और लोगों के नाम भी एफआईआर में दर्ज ​​हैं । उनकी भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इन बिंदुओं पर गौर किए जाने की जरूरत है। 
इसके अलावा, मीडिया के खबरियों की भूमिका पर भी सवाल उठते हैं। प्रदेश में मामूली से विवाद को भयंकर तूफान की तरह छापने और प्रसारित करने वाले कुकरमुत्ते पोर्टल भी गायब हो गए। उमेश जयकुमार की गिरफ्तारी की खबर आने से लेकर शाम तक गिने-चुने 4-5 पोर्टलों में ही मजबूती से खबर नजर आई। चैनलों ने खबर से किनारा ही कर लिया। एफआईआर पढ़ने के बावजूद छोटी-छोटी बातों पर एंगलबाजी करने वाले किसी भी चैनल ने इस मामले में कोई एंगल खोजने का प्रयास ही नहीं किया। या यों कहें कि उनको कोई एंगल नजर ही नहीं आया...।  

Post a Comment

0 Comments