पहाड़ समाचार.com
प्रदीप रावत (रवांल्टा)
न्यायपालिक की अपनी सीमाएं होती हैं। उन सीमाओं के बीच रहकर कैसे बेहतर किया जा सकता है। उसका उदाहरण न्यायपालिक समय-समय पर पेश करती रहती है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। राजनीति में अपराधिकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि संसद को कानून बनाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि संसद को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संसद में कोई अपराधी ना पहुंचे। यह भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि ऐसे लोगों को संसद नहीं पहुंचने देने के लिए सरकार को कड़ा कानून बना लेना चाहिए। लेकिन, राज नेताओं ने ना पहले कभी इसकी कोशिश की और ना कभी कोयी आवाज उठाई गई। कभी कोई गुंडा चाहेगा कि गुंडाराज समाप्त हो। गुंडे तो चाहेंगे ही कि गुंडाराज जारी रहे।

सांसद से लेकर विधायक और प्रधानों तक। सभी पर गंभीर आपराधिक मुकदमें हैं। कुछ के मामलों को सरकार के विशेष अनुरोध पर समाप्त कर दिया जाता है। या यूं कहें कि सरकार उन पर किए गए मुकदमों को वापस ले लेती है। उत्तराखंड की बात करें, तो यहां भी आपराधिक मामलों वाले विधायकों और मंत्रियों की कोई कमी नहीं है। चुनाव में दिए गए हलफनामें में उन्हांेंने खुद ही अपने अपराधों को विरण दिया है। हो सकता है, सत्ता पक्ष के कुछ दबंग और गुंडई वाले विधायक, मंत्रियों के मुकदमों की संख्या कम भी हो गई हो।
सबसे पहला नंबर आता है, शिक्षा महकमें के दमदार और दबंग मंत्री अरविंद पांडे का। उन पर उनके चुनावी हलफनामें के हिसाब से 12 केस, हरक सिंह रावत पर दा 2, सुबोध उनियाल 1 और मदन कौशिक पर भी दा 2 केस दर्ज हैं। विधायकों की बात करें तो गणेश जोशी 2, सहदेव पुंडीर 3, राजकुमार ठुकराल 1, आदेश सिंह 1, देशराज कर्णवाल 3, पूरण सिंह फत्र्याल 3, नवीन दुम्का 1, राम सिंह कैड़ा 1, प्रदीप बत्रा 2, मनोज रावत 1, प्रीतम सिंह 1, प्रेमचंद अग्रवाल 2, यतीश्वरानंद 1, राजकुमार 1, विनोद चमोली 1, धन सिंह रावत 1, गोपाल रावत 1।
कम ही ऐसे नेता हैं, जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज नहीं हैं। सूची में कुछ एक-दो नामों के आगे लिखी संख्या से आपको हैरानी भी हो सकती है। आपके अनुसार उनके आगे लिखी संख्या दर्जनों में होनी चाहिए थी, लेकिन सरकारी मेहरबानी के चलते उनके अपराधों की संख्या आगे नहीं बढ़ पाई। ये बात अलग है कि कुछ नेताओं पर जो अब विधायक हैं, इसलिए भी मुकदमें हैं कि उन्होंने जनता के लिए रोड़ जाम की या फिर चक्का जाम किया हो।
0 Comments