Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ये वाला रंग नहीं बदतला, बस अपनी चाल बदलता है

पहाड़ समाचार.com
देहरादून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने एक बड़ा बयान दिया है। चुटकी लेने में माहिर हरदा ने कहा कि वह अपना रंग नहीं बदलता, ये बस उसकी एक चाल है। उस चाल में वो सबको उलझाना चाहता है। उन्होंने कहा कि इससे कुछ नहीं होने वाला। लोग सबकुछ जानते हैं। कोई जाल में नहीं फंसने वाला।
दरअसल, हरदा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हाल ही में कांग्रेस की तारीफ किए जाने को को लेकर दिए गए बयान को पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्हांने कहा कि आरएसएस केवल नाटक कर रहा है। आरएसएस लोगों को बरगलाने का काम कर रहा है। कांग्रेस की तारीफ केवल एक पब्लिसिटी स्टंट है। इससे ज्यादा कुछ नहीं। हरदा ने कहा कि आरएसएस अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए ऐसे बयान दे रहा है। इससे उसके स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। जैसा है, वैसा ही रहेगा।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि आरएसएस और भाजपा राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा से बेहद डरे और घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा और आरएसएस की अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की रणनीति और दुष्प्रचार का जो एजेंडा होता था, वह पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। हरदा ने कहा कि कांग्रेस की तारीफ एक ऐतिहासिक तथ्य है। लेकिन, हमारी तारीफ से वो अपना का स्वभाव नहीं बदलने वाला है। उसका रंग नहीं बदलने वाला।

हरदा ने सीधेतौर पर कहा कि जनता के बीच अपनी पैठ को मजबूत करने के लिए आएसएस ने कांग्रेस की तारफ की है। उन्होंने कहा कि मन से वो कभी तारीफ कर ही नहीं सकते। दरअसल, दिल्ली में संपन्न हुए आरएसएस के भविष्य का भारत नाम के कार्यक्रम में भागवत ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने देश को कई महापुरुष दिए हैं। हरीश रावत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरएसएस पर जमकर चुटकियां ली।

Post a Comment

0 Comments