पहाड़ समाचार.com
कानपुर...
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पांच सितंबर को 2014 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास ने जहर खा लिया था। कानून के मोर्चे पर हर किसी को इंसाफ देने वाला ये युवा अधिकारी अपने रिश्तों के माया जाल में ऐसे फंसे कि वहां से बच कर बाहर नहीं निकल पाए। रिश्तों को निभाने के लिए समर्पित युवा आईपीएस जब हर मोर्च पर फेल गए। उन्होंने खुद को उन रिश्तों और उनकी जटिलताओं से दूर कर लिया, जिनको निभाने और रिश्तों के ताने-बाने को बनाए रखने के लिए ओ संघर्ष करते रहे, पर जीत नहीं पाए। रिश्तों के चक्रव्यूह के हर द्वार को भेदने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। उनकी मौत आज की पीढ़ी के लिए एक सबक भी है।

आईपीएस सुरेंद्र का सुसाइड नोट पुलिस उनकी मौत के बाद सामने लाई है। सुसाइड नोट में उन्होंने रिश्तों को जोड़े रखने के अपनी हर कोशिश की जिक्र किया है। आईपीएस सुरेंद्र अपनी पत्नि से बेइंतहां मोहब्बत करते थे, लेकिन अपनी मां और परिवार के दूसरे सदस्यों से भी उतना ही प्यार करते थे। उनकी मौत के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। उनसे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुरेंद्र दास भीतर ही भीतर उलझते रहे और ऐसे उलझे कि बचकर निकल नहीं पाए।
IPS सुरेंद्र दास की पत्नि आजाद ख्यालों की बताई जाती हैं। इस पर सुरेंद्र के परिजनों ने सवाल उठाया कि ऐसे भी क्या आजाद ख्याल, जिन ख्यालों को रिश्तों की परवाह ना हो। उनका आरोप है वो सुरेंद्र को उसके परिजनों से बात भी नहीं करने देती थी। सवाल उठाया कि अब उन आजाद ख्यालों का क्या करना, जिन ख्यालों ने खुद को और पूरे परिवार को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया, जहांं सब बर्बाद हो गया।
सोसाइड नोट के बाद एक बात और सामने आई कि प्यार के लिए आईपीएस सुरेंद्र ने अपना जीवन गंवा दिया, लेकिन कभी अपने परिवार को बिखरने नहीं दिया।माता-पिता, भाई-बहिन को भी बराबर समय दिया और पत्नि को भी। IPS सुरेंद्र के भाई ने आरोप लगाया था कि वो नहीं चाहती थी कि वो उनके परिवार के साथ रहे।
आईपीएस सुरेंद्र दास चाहते तो, कानूनी लड़ाई लड़कर खुद को अलग कर सकते थे, लेकिन बेहद भावुक और समझदार पुलिस अधिकारी नहीं चाहता था कि उनकी घर की लड़ाई सड़क पर ना आए। ये घटना केवल एक घटना नहीं है। ये एक सबक भी है कि एक IPS अधिकारी तनाव में आकर किस तरह घातक कदम उठा सकता है, तो आम लोग कितना तनाव सहते होंगे। पुलिस पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि अपने कर्मियों और अधिकारियों को तनाव मुक्त नहीं रख पा रही है।

0 Comments