Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जस्टिस ने कहा सवेंदनशील मुद्दों से हाथ क्यों खींच लेती है सरकार

पहाड़ समाचार.com
नई दिल्ली: आईपीसी की धारा 377 को चुनौती देने जैसे संवेदनशील मुद्दों पर फैसला अदालत के विवेक पर छोड़ने के सरकार के रुख पर देश के साथ दूसरे देशों में भी सवाल उठाए गए हैं। इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश ने निराशा व्यक्त की और कहा कि नेताओं की तरफ से इस तरह की शक्तियों को न्यायाधीशों पर छोड़ने का काम रोजाना हो रहा है। उन्होंने कहा कि यही ठीक नहीं है।

दो वयस्कों के बीच सहमति से समलैंगिक संबंधों को अपराध के दायरे से बाहर करने वाली उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ में शामिल न्यायमूर्ति डी. वाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि धारा 377 मामले में फैसला औपनिवेशिक मूल के कानूनों और संवैधानिक मूल्यों का सही प्रतिनिधित्व करने वाले कानूनों के बीच लड़ाई की भावना का सही मायने में प्रतिनिधित्व करता है।

न्यायाधीश ने यह भी कहा कि आजादी से पूर्व या औपनिवेशिक कानूनों की संवैधानिक न्यायशास्त्र के मूल्यों से सामंजस्य की आवश्यकता भी इस फैसले में प्रदर्शित हुई है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘नेता क्यों कई बार न्यायाधीशों को शक्ति सौंप देते हैं और हम उच्चतम न्यायालय में इसे हर रोज होता देख रहे हैं। इसे किसी भी रूप सही नहीं ठहराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हमने धारा 377 मामले में देखा, जहां सरकार ने हमसे कहा कि हम इसे अदालत के विवेक पर छोड़ रहे हैं और ‘अदालत का यह विवेक’ जवाब नहीं देने के लिए मेरे लिए काफी लुभाने वाला सिद्धांत था इसलिए दूसरे दिन अपने फैसले में मैंने इसका जवाब दिया। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ यहां नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 19वें वार्षिक बोध राज साहनी स्मृति व्याख्यान 2018 में ‘संवैधानिक लोकतंत्र में कानून का राज’ विषय पर बोल रहे थे।

Post a Comment

0 Comments