पहाड़ समाचार.com
देहरादून : रुपया लगतार गिरता जा रहा है। अब रुपया डॉलर के मुकाबले 71 को भी पार कर गया है। जानकारों की मानें तो रुपया आने वाले दिलों में 73 या 75 के स्तर को भीपार कर सकता है। रुपये की कमजोरी उसी ट्रेंड का हिस्सा है, जिसमें डॉलर के मुकाबले तमाम उभरती हुई इकनॉमी की करेंसी फिसल रही हैं। रुपया जितनी तेजी से गिरेगा। उतनी ही तेजी से आम लोगों की कमर भी टूटना तय है। रुपये में गिरावट का असर आम जनजीवन पर पड़ेगा। जरूरी चीजों की महंगाई बढ़ने के साथ ही देश की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी। रुपया इस साल करीब 10 परसेंट कमजोर हो चुका है। रुपये की गिरावट के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों पर पहले ही आग लगी हुई है। लगतार गिरावट के चलते महंगाई अपने चरम पर पहुंच सकती ।

डॉलर या किसी भी और विदेशी मुद्रा के मुकाबले जब रुपये का एक्सचेंज प्राइस घट जाती है तो उसे रुपये में गिरावट कहते हैं। यानी एक डॉलर के बदले ज्यादा रुपये देने पड़ते हैं। जैसे एक दिन पहले 70 रुपये में मिल रहा डॉलर, अगर अगले ही दिन 71 रुपये में बिकने लगे तो इसका मतलब ये हुआ कि डॉलर के मुकाबले रुपये की एक्सचेंज प्राइस कम हो गयी, यानी रुपये में गिरावट है। सरकार भले ही कितने ही दावे क्यों ना करे, लेकिन भारत का व्यापार संतुलन काफी खराब हालत में है। यानी हम जितना इंपोर्ट करते हैं, उसके मुकाबले एक्सपोर्ट बहुत कम कर रहे हैं। इससे डॉलर की डिमांड बढ़ गई है, मतलब डिमांड ज्यादा, सप्लाई कम है। जिसका नतीजा देश के व्यापार घाटे में बढ़ोतरी है। इसका सीधा मतलब यह है कि विदेशी निवेश में भी गिरावट आ रही है। इन दोनों ही वजहों से डॉलर की मांग बढ़ रही है। इसलिए डॉलर महंगा हो रहा है.
अमेरिका में रिर्टन बढ़ने से पड़ रहा फर्क
अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में यील्ड यानी निवेश पर रिटर्न का बढ़ना, इसकी एक बड़ी वजह है। रिटर्न बढ़ने पर बड़े निवेशक भारत जैसे देशों से पूंजी निकालकर अमेरिका में लगा रहे हैं। इन हालात में डॉलर की मांग और कीमत बढ़ जाती है, जबकि रुपये की मांग और कीमत घटने लगती है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण भी भारत में डॉलर की मांग बढ़ रही है, जिसने रुपये को और कमजोर किया है।
रुपये में गिरावट से सभी इंपोर्ट महंगे
रुपया कमजोर होने से उन चीजों की लागत बढ़ जाती है, जिन्हें हम डॉलर जैसी विदेशी मुद्रा देकर विदेश से खरीदते हैं। रुपये में 10 फीसदी गिरावट का मतलब ये है कि जो सामान हम पहले 100 रुपये में आयात करते थे, उसी सामान के लिए अब हमें 110 रुपये देने पड़ रहे हैं। ऐसे में आयात पर निर्भर उद्योगों पर लागत बढ़ जाती है। जिससे दाम बढ़ने का खतरा रहता है। खतरा इतना ही नहीं है। रुपये में गिरावट के कारण सबसे बड़ा नुकसान ये है कि भारत के तमाम विदेशी कर्जों और उन पर दिए जाने वाले ब्याज का बोझ अचानक बढ़ता जाएगा। इससे सरकार और निजी क्षेत्र की कंपनियों, दोनों पर देनदारी का बोझ बढ़ जाएगा.
0 Comments