देहरादून: झांपू दा...। ये उस गाने के बोल हैं, जिसने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सूबे की सियासत को इन दिनों हलाया हुआ है। गाने इससे पहले भी बने, लेकिन यह गाना उनसे बिल्कुल अलग है। गाना युवा गायक पवन सेमवाल ने गाया है। गाने के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई गंभीर राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गोने को सुनने और उसके साथ बनाए गए टेंपररी वीडियो में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ही सीधेतौर पर निशाने पर हैं। अब यह समझने का प्रयास किया जा रहा है कि जो निशाना साधा गया है, उसकी बंदूक गायक पवन सेमवाल के कंधे पर किसने रखी...? गाना तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
गाने के जरिए यह दिखाया गया है कि प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। विकास के दावों की पोल खोलते इस गाने से पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी और पूर्व सीएम डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक पर बने गाने के दौर को भी याद दिलाता है। गाने में प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी तंज कसा गया है। वीडियो के साथ कुछ लोगों के फोटो भी दिखाए जा रहे हैं।
इन फोटो में खास बात यह है कि विदेशों में फंसे लोगों को कबूतरबाजों की चंगुल से बचाने वाले रोशन रतूड़ी का चेहरा सबसे ज्यादा बार दिखाया गया है। सबसे चर्चित भी वही हैं। रोशन रतूड़ी को भाजप समर्थक माना जाता है, जो इस वीडियो ओर गाने में भी साफ पता चल रहा है। जहां गाने में यूपी सीमए योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी की तारफ की गई है। वहीं, केंद्र सरकार के कामों को भी सराहा गया है, लेकिन त्रिवेंद्र सिंह रावत पर तीखा प्रहार किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गाना केवल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हो हिट करने के लिए बनाया गया है।

0 Comments