Header Ads Widget

Responsive Advertisement

2016 की सर्जीकल स्ट्राइक में तेंदुए ने की थी सेना की मदद

पहाड़ समाचार.com
नई दिल्ली: साल 2016 में सिंतबर माह में पाकिस्तान में घुस कर भारतीय सेना के जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को न सिर्फ मौत के घाट उतारा था, बल्कि उसके कई कैंपों को तबाह कर दिया था. यह काम करना जितना सरल नजर आता है। उतना सरल था नहीं। यह बहुत कठिन और मुश्किल काम था। सेना के जवानों को सर्जीकल स्ट्राइक में तेंदुए ने भी मदद की थी। आप यह बात बढ़कर थोड़ा हैरान जरूर हुए होंगे, लेकिन ये बात 100 फीसदी सच है।
उरी बेस कैंप पर हुए आतंकी हमले और पठानकोट का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था और यह बताने की कोशिश की थी कि अगर आंतकवादी घनटनाओं पर लगाम नहीं लगायी गई, तो भारतीय सेना उसके घर में घुस कर मार सकती है. सेना ने किया भी वही, लेकिन उसके लिए सेना को बहुए कुछ ऐसा करना पड़ा था, जो आमतौर नर नहीं किया जाता।
एएनआई की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के खिलाफ वर्ष 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में नगरौटा (जम्मू एवं कश्मीर) के पूर्व कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर.आर निम्भोरकर ने बताया कि रास्ते में गांवों में कुत्तों के हमर पर भोंकने की संभावना था। उनके हम पर हमला करने के भी पूरे चांस थे। जैसे कि हम जानते ही थे कि कुत्ते तेंदुए से डरते हैं। इससे निपटने के लिए हम तेंदुए का पेशाब अपने साथ ले गए थे, और वह काम कर गया। कुत्ते सामने आने से भी डरते रहे।

सर्जिकल स्ट्राइक के तहत पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों के कैंप को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया था. पठानकोट, पुंछ और उरी में पाकिस्तान ने जब हद पार कर दी तो भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर इसका कड़ा जवाब दिया. साल 2016 में 28-29 सितंबर की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने एलओसी पार करके आतंकी लॉन्च पैड पर हमले किए थे. सर्जिकल स्ट्राइक में करीब 50 आतंकी मारे गए थे और कई आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह भी हुए थे. सरकार ने बाद में पैरा कमांडोज की सर्जिकल स्ट्राइक के ऑपरेशन की कहानी शेयर की थी.


सर्जिकल स्ट्राइक में पैरा रेजिमेंट के चैथी और 9वीं बटालियान के एक कर्नल, पांच मेजर, दो कैप्टन, एक सूबेदार, दो नायब सूबेदार, तीन हवलदार, एक लांस नायक और चार पैराट्रूपर्स ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था. मेजर रोहित सूरी के नेतृत्व में 28-29 सितंबर की रात को आठ कमांडोज की टीम पाक अधिकृत कश्मीर के लिए रवाना हुई थी. सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मेजर सूरी ने पूरे इलाके की रेकी की और जवानों को इंतजार करने को कहा. सुबह छह बजे होते ही भारतीय सेना आतंकियों पर टूट पड़े. इस दौरान मेजर सूरी ने जान की परवाह किए बिना दो आतंकियों का पीछा कर उन्हें नजदीक जाकर मार गिराया.

Post a Comment

0 Comments