पहाड़ समाचार.com
हरियाणा: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 19 साल की छात्रा के साथ बलात्कार के बाद से हरियाणा पुलिस और सरकार दोनों निशाने पर हैं। दो दिन के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसको लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में हिरयाणा के उचाना कलां से विधायक प्रेमलता ने कहा कि बलात्कार के बढ़ते मामलों के लिए बेरोजगारी जिम्मेदार है। बेरोजगारी के फ्रस्ट्रेशन के कारण युवा इसत हर के कमद उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिन युवाओं को रोजगार नहीं मिलता, वे निराश हो जाते हैं और ऐसे बलात्कार जैस अपराध करते हैं। कोचिंग से घर लौट रही इस छात्रा को आरोपियों ने लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया और नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में वे उसे गांव के बस अड्डे पर फेंककर फरार हो गए।
बीजेपी विधायक प्रेमलता ने कहा कि ये एक गलत चीज शुरू हो गई है कि किसी भी लड़की को कहीं भी देखकर आदमी की नजर गलत हो जाती है। हमारे समाज में बच्चों में जो फ्रस्ट्रेशन आई हुई है, वो इसका एक कारण है। बच्चे जिनको नौकरियां नहीं मिलीं, जिनको भविष्य नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि जो इस तरह की गलत हरकत करते हैं, ये कोई अच्छी बात नहीं है।
इससे पहले उत्तर प्रदेश से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि स्मार्टफोन की वजह से महिलाओं और बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न हो रहे हैं। बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के लिए युवाओं के माता-पिता जिम्मेदार हैं, क्योंकि वे अपने बच्चों की देखभाल नहीं करते। 15 साल तक के बच्चों को कड़ी निगरानी में रखना चाहिए। उन्हें कहीं जाने के लिए फ्री नहीं छोड़ना चाहिए और न ही स्मार्टफोन इस्तेमाल के लिए देना चाहिए।

0 Comments