Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आधार का ‘गला घोंटू सेक्शन 57’ समाप्त, कांग्रेस ने कहा बीजेपी के मुहं पर तमाचा

पहाड़ समाचार.com
नई दिल्ली: अब तक राफेल को मसला ही छाया हुआ था, लेकिन लगता है कि अगले एक-दो दिनों तक आधार पर ही बहस होने वाली है। देशभर में आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया जा रहा है। बीपेजी के तमाम नेताओं के साथ ही कांग्रेसे ने भी इस फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए, इसे ऐतिहासिक फैसला करार दिया है। साथ ही बीजेपी पर जुबानी हमला भी बोला है। 


आधार की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट के बुधवार के फैसले से लोगों को बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने आधार की संवैधानिक वैधता बरकरार रखी, लेकिन इस एक्ट के कुछ सेक्शन निरस्त कर दिए, जिसके बाद बैंक अकाउंट खोलने, मोबाइल नंबर लेने, स्कूलों में दाखिले, सीबीएसई, नीट, और यूजीसी जैसी परीक्षाओं के लिए आधार की जरूरत नहीं रह जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने पैन कार्ड को आधार से जोड़े जाने की अनिवार्यता बरकरार रखी है।

कांग्रेस ने इसे अदालत का महत्वपूर्ण फैसला बताया है। पार्टी ने इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका भी बताया। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आधार एक्ट, 2016 के सेक्शन 57 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा निरस्त किया जाना बीजेपी को तमाचा है, जो निजी कंपनियों को सत्यापन के लिए आधार मांगने की अनुमति देता था।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि बायोमीट्रिक डेटा जुटाने के लिए सरकार की सभी योजनाएं फेल हो गईं। पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस फैसले से श्निजता के अधिकार को बरकरार रखा है और मोदी सरकार की कठोर धारा 57 को निरस्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार के निजता का गला घोंटू सेक्शन 57 को खारिज किया-अब सरकार आधार को बैंक खातों, मोबाइलफोन, स्कूल आदि से नहीं जोड़ सकेगी।

Post a Comment

0 Comments