पहाड़ समाचार.com
प्रदीप रावत (रवांल्टा)
जनता होती ही भाड़ में जाने के लिए है। बेचारी जनता की तकदीर में भाड़ में जाना ही लिखा होता है। जिनका भाग्य जनता बनाती है। वो अपना भाग्य बनने के बाद जनता को भाड़ में झोंक देते हंै। ये ऐसी प्रजाति है कि खुद तो पनपती है, पर उसको पनपाने वालों को पनपने नहीं देती। इस प्रजाति को नेता कहते हैं। समझ में नहीं आता कि सत्ता में आते ही ये नेता अमीर कैसे बन जाते हैं। जनता के हिस्से की गाढ़ी कमाई को ये दीपक की तरह चट कर जाते हैं।

ये बात ऐसे ही नहीं कही जा रही। इस बात की गवाही आंकड़े दे रहे हैं। दरअसल, एसोसिएशन फाॅर डेमोक्रेटिक रिफोर्मस (एडीआर) ने हाल ही में कुछ आंकड़े जारी किए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि किस तरह देश में विधायक से लेकर सांसदों तक की संपत्ति में बहुत बड़ी बढ़ोत्तरी हो रही है। नेता सीधे धरातल से कमाई के शिखर पर जा पहुंचे। इनकी संपत्ति दिन-प्रति-दिन बढ़ती ही जा रही है।
एडीआर ने 2004 से 2014 तक का आंकलन किया है। इसमें कहा गया है कि किस तरह से करोड़पति हो रहे हैं। इतना ही नहीं आपराधिक प्रवृत्ति वाले उम्मीदवार जो चुनाव जीतकर संसद पहुंचे, उनका प्रतिशत भी बढ़ा है। इनमें गंभीर केस वाले सांसदों की संख्या में भी खासा इजाफा हुआ है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नेता जी की कवेल जेब ही नहीं भर रही। उकनी गुंडई भी बढ़ रही है। मतलब साफ है कि देश की संसद में हर पांच साल में अपराधियों की संख्या बढ़ रही है। जनता के भाड़ में जाने का बड़ा कारण भी यही है।
सांसदों की कमाई और दूसरे आंकड़े
-------------------------------------
2004 2009 2014
2004 2009 2014
---------------------------------------------------------------------
करोड़पति-30 प्रतिशत 58 प्रतिशत 82 प्रतिशत
आपराधिक-24 प्रतिशत 30 प्रतिशत 34 प्रतिशत
गंभीर अपराध-12 प्रतिशत 15 प्रतिशत 21 प्रतिशत
करोड़पति-30 प्रतिशत 58 प्रतिशत 82 प्रतिशत
आपराधिक-24 प्रतिशत 30 प्रतिशत 34 प्रतिशत
गंभीर अपराध-12 प्रतिशत 15 प्रतिशत 21 प्रतिशत
--------------------------------------------------------------------
इन आकंड़ों को देखकर आप समझ ही चुके होंगे कि जनता भाड़ में कैसे जाती है। जनता गरीबी में मर रही है और उनके बनाए नेता दिन-दुनी-रात-चैगुनी तरक्की कर रहे हैं। ये फाॅरमुर्ला आज तक नेता जी ने किसी जनता को नहीं बताया। बता देते तो बेचारी जनता भी भाड़ में जाने के बजाय नेता जी की तरह शिखर पर होती। भाड़ में पड़ी जनता का बैंक बैलेंस भी होता। बेचारे से जनता भी खास हो जाती।

0 Comments