प्रदीप रावत (रवांल्टा)
रोजगार...इस शब्द को वैसे अब विलुप्त घोषित कर देना चाहिए। सुना है इसके लिए भी नीति बनाई है। आज तक घुइयां छिल रहे थे...। आजकल लोग नीतियों की बातें ज्यादा ही करने लगे हैं। बरसाती सीजन चल रहा है, तो कुछ मेंढक तो फुदकेंगी ही। आप क्या चाहते हैं...ओ बेचारे कूद-फांद नहीं सकते फुदक तो सकते ही हैं। पहले वाली दुकानें तो अपना और हमारे वाला दोनों तरह का इन्वेस्ट लेकर खिसक गए। मेरे क्या आपके कानों में भी एक जूं रेंगी होगी कि यहां रोजगार के कारखाने भी लगे 100 में से 70 पहाड़ी लौंडों को रोजगार देने वाली नीति थी...बेचारी विलुप्त हो गई।
फोन के एक्सचेंज की तरह रोजगार का भी एक एक्सचेंज होता है। अरे बदलने वाला एक्सचेंज नहीं...जमघट वाला एक्सचेंज। हर साल 5000 बंदे एक्सचेंज के जमघट में जमा हो जाते हैं। मुझे भी उस जमघट में शामिल हुए करीब 18-19 साल हो गए, पर किसीने...आज तक चिट्ठी तक नहीं भेजी। खैर अब तो मोबाइल का जमाना है। हमें वो भी नहीं आया। रोजगार एक्सचेंज वालों ने मेरे जैसे कइयों को अपने आंकड़ों में इन्वेस्ट कर दिया। पर मैंने भी उम्मीद को इन्वेस्ट किया हुआ है। अब तक छोड़ी नहीं है...।
रोज अखबार में कुछ संख्याएं पढ़ रहा हूं। साफ-साफ लिखी होने के बाद भी समझ नहीं आ रही। पता नहीं आपका और हमारे रोजगार का इन्वेस्टमेंट होगा भी या नहीं या ऐसे ही वेस्ट पड़े रहेंगे। सरकार वैसे भी रोजगार नीति वालों के इन्वेस्टरों को वेस्ट ही समझती है। सुनने में आया है कि घूमने-फिरने वाली भी कोई नीति बनी है...। गजब की नीति है। पहाड़ हमारा और विकास बाहरी लोगों का...।
पहाड़ समाचार.com
पहली बात...इसका इन्वेस्टर समिट से कोई लेना-देना नहीं है। होता तो भी कोई बात नहीं होती। बाकी आपकी बुद्धि...चूंकी विवेक तो किसी लड़के का नाम भी हो सकता है और मेरा, तुम्हारा किसी का भी फैन हो सकता है। इसलिए उस पर कोई भरोसा नहीं है। वैसे भी आजकल लोग इन्वेस्ट का मतलब खपाना ही समझ रहे हैं...। वैसे बुद्धि भी किसी-किसी का नाम ही होता है, पर नाम के रूप में उसको उतनी शोहरत हासिल नहीं है। अब आप ही अंदाजा लगा लीजिये...जैसे मैं अपनी अंगुलियां प्लास्टिक के की-बोर्ड पर रोज खपाता हूं...। हासिल पाए...एक आर्टिकल।
बस...ठीक वैसे ही आजकल उत्तराखंड में भी लोग खप जा रहे हैं। कोई नीतियों में खप रहा है...। कोई आंकड़ों में। मतलब अपने हिसाब से लगा लेना...। कहने का मतलब है...मैं मतलब नहीं बताऊंगा। अपना दिमाग खपा लेना...मेरा मतलब इन्वेस्ट कर लेना थोड़ा। आपको सब समझ आ जाएगा। जैसे हमारे बेरोजगार साथी नौकरी की हर विज्ञप्ति में अपनी उम्मीदें इन्वेस्ट करते हैं, पर वो केवल एक इन्वेस्मेंट तक ही सीमित रह जाती हैं...।
रोजगार...इस शब्द को वैसे अब विलुप्त घोषित कर देना चाहिए। सुना है इसके लिए भी नीति बनाई है। आज तक घुइयां छिल रहे थे...। आजकल लोग नीतियों की बातें ज्यादा ही करने लगे हैं। बरसाती सीजन चल रहा है, तो कुछ मेंढक तो फुदकेंगी ही। आप क्या चाहते हैं...ओ बेचारे कूद-फांद नहीं सकते फुदक तो सकते ही हैं। पहले वाली दुकानें तो अपना और हमारे वाला दोनों तरह का इन्वेस्ट लेकर खिसक गए। मेरे क्या आपके कानों में भी एक जूं रेंगी होगी कि यहां रोजगार के कारखाने भी लगे 100 में से 70 पहाड़ी लौंडों को रोजगार देने वाली नीति थी...बेचारी विलुप्त हो गई।
फोन के एक्सचेंज की तरह रोजगार का भी एक एक्सचेंज होता है। अरे बदलने वाला एक्सचेंज नहीं...जमघट वाला एक्सचेंज। हर साल 5000 बंदे एक्सचेंज के जमघट में जमा हो जाते हैं। मुझे भी उस जमघट में शामिल हुए करीब 18-19 साल हो गए, पर किसीने...आज तक चिट्ठी तक नहीं भेजी। खैर अब तो मोबाइल का जमाना है। हमें वो भी नहीं आया। रोजगार एक्सचेंज वालों ने मेरे जैसे कइयों को अपने आंकड़ों में इन्वेस्ट कर दिया। पर मैंने भी उम्मीद को इन्वेस्ट किया हुआ है। अब तक छोड़ी नहीं है...।
रोज अखबार में कुछ संख्याएं पढ़ रहा हूं। साफ-साफ लिखी होने के बाद भी समझ नहीं आ रही। पता नहीं आपका और हमारे रोजगार का इन्वेस्टमेंट होगा भी या नहीं या ऐसे ही वेस्ट पड़े रहेंगे। सरकार वैसे भी रोजगार नीति वालों के इन्वेस्टरों को वेस्ट ही समझती है। सुनने में आया है कि घूमने-फिरने वाली भी कोई नीति बनी है...। गजब की नीति है। पहाड़ हमारा और विकास बाहरी लोगों का...।
पहाड़ियों के लिए तो कुछ है ही नहीं उसमें। ऐसी नीति है कि उसको पढ़कर ही रोजगार में इन्वेस्ट हो जाएंगे...मतलब पूरी तरह खप जाएंगे। अब आपकी मर्जी है...आप खपो या फिर इन्वेस्ट हो जाओ...। जैसे आजकल पीडब्ल्यूडी वाले सड़कों पर कोलतार खपा रहे हैं। एक-आध महिने का इन्वेस्टमेंट उन्होंने भी खपा ही दिया।...आगे आपकी मर्जी...।
हां एक सलाह है...हमने अपनी उम्मीदें इन्वेस्ट कर दी हैं...। इन्वेस्टमेंट किया ही इसलिए जाता है की कुछ हासिल हो...18 साल में पूरे पहाड़ को मैदानों में इन्वेस्ट कर चुके हैं...हासिल पाया...पहाड़ की बर्बादी...। सोच लो, कुछ इन्वेस्ट पहाड़ों पर भी कर दो...। सरकार से कह दो की अपना इन्वेस्टमेंट राजधानी पर कर दे बस...। काफी कुछ हासिल भी हो जायेगा और लोगों की इन्वेस्ट की गयी उम्मीदें भी पूरी हो जाएंगी...। ...आगे आपकी मर्जी...।

0 Comments