Header Ads Widget

Responsive Advertisement

लुटेरों ने बंदूक की नोंक पर लूटी मलाई चाप

पहाड़ समाचार .com
नई दिल्ली: पैसा, सोना-चांदी और हीरे-जवाहारात की चोरी करने की बातें तो आमतौर पर आप रोज ही सुनते होंगे। हर रोज कुछ ना कुछ ऐसीऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन अब लोग खाना भी लूटने लगे हैं। ये बात बिल्कुल सच है। घटना दिल्ली की है। दिल्ली के निहाल विहार में लुटेरों ने बंदूक की नोंक पर मलाई चाप लूट ली। मामला पुलिस तक पहुंचा तो, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

चोरी का ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। निहाल विहार में फूड डिलीवरी ऐप स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय से बंदूक की नोंक पर मलाई चाप चोरी की गई। तीन बदमाशों ने डिलिवरी ब्वॉय को पहले कहा कि खाना उन्होंने ही ऑर्डर किया है। जब डिलीवरी ब्वॉय ने कहा कि वो घर जाकर ही खाने की डिलीवरी देगा, तो बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर उससे खाना छीन लिया और उसका मोबाइल और बाइक की चाबी भी लेकर भाग गए। 

पुलिस ने मलाई चाप चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पीरागढ़ी के रहने वाले मनोज फूड डिलीवरी ऐप स्विगी में काम करते हैं। रात 10 बजे उन्हें विकासपुरी के एक मशहूर रेस्टोरेंट से मलाई चाप का ऑर्डर मिला, जिसकी डिलीवरी चंद्र विहार, अबचल नगर करनी थी। रेस्टोरेंट से डिलीवरी लेकर पते की तरफ निकले, तो चंद्र विहार नाला, शिव मंदिर के पास एक युवक ने उन्हें रोक लिया। मनोज ने बाइक रोकी तो युवक ने पूछा कि वो कहां जा रहा है।

मनोज ने बताया कि वो मलाई चाप का ऑर्डर पूरा करने जा रहा है। तभी वहां दो लड़के और आ गए। उन्होंने मनोज से कहा कि मलाई चाप का ऑर्डर उन्होंने ही दिया था। मनोज ने कहा कि वो ये ऑर्डर घर जाकर ही देगा, जिस, पर लड़के भड़क गए। मनोज ने जब खाना देने से एकदम इनकार कर दिया तो एक युवक ने उसका मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली। इसके बाद दूसरे युवक ने बंदूक की नोंक पर मनोज को डरा बाइक के बक्से में रखा मलाई चाप निकाल लिया।

तीनों खाना लेकर वहां से भागने लगे और मनोज को वहां से बिना मुड़े निकल जाने को कहा। एक युवक ने भागते-भागते बाइक की चाबी और उसका मोबाइल फोन वहीं फेंक दिया। मनोज ने फौरन मोबाइल उठाया और कंपनी के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद निहाल विहार थाने में मलाई चाप चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।

Post a Comment

0 Comments