Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पेट्रोल शतक से सिर्फ 10-12 रुपये दूर, डीजल भी शतक की ओर


पहाड़ समाचार.com
प्रदीप रावत (रवांल्टा)
...इंग्लैंड में भारत की क्रिकेट टीम हार रही है। भारत में भारत की जनता हार रही है। ये आप खुद ही समझ जाएंगे कि जनता कैसे हार रही है। विराट कोहली...नाम तो सुना ही होगा। इंग्लैंड में खूब अर्ध शतक और शतक बना रहे हैं। अब तक अपने नाम कई रिकार्ड कर चुके हैं। कोहली के आसपास रिकार्ड की बराबरी करने वाला फिलहाल कोई नहीं नजर आ रहा है। आसमान छूते कोहली अपने रिकार्डों से भले ही विश्व क्रिकेट के किंग बन जाएं, लेकिन उनकी क्या मजाल जो पेट्रोल के बढ़ते रेटों और गिरते रुपये से आगे निकल जाएं। जितनी तेजी से ये दोनों आजकल नए-नए रिकार्ड बना रहे हैं। विराट भी इनके आगे घुटने टेकने को मजबूर हो जाएंगे...। 
अब आप ही हिसाब लगाओ कि विराट अब तक कितने शतक लगा चुके हैं। कभी उनकी इतनी चर्चा हुई दुनिया में...नहीं ना। कभी उनके शतक लगाने से महंगाई बढ़ी है या फिर कभी उनके गिरने से...मतलब 99 पर नर आउट होने के बाद देश में संकट आया है...नहीं ना। इसिलिए तो कह रहा हूं कि पेट्रोल की चढ़ाई और रुपये की उतराई के आगे सब फेल हैं। मास्टर ब्लास्तर सचिन तेंदुलकर भी...। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम अब ठीक वैसे ही खराब रिकार्ड बना रहे हैं, जैसे क्रिकेट में बगैर विकेट लिए बाॅलर 100 से ज्यादा रन लुटा दे...और बैटसमैन 50 गेंदें खेलने के बाद एक भी रन बनाए...पर रि‍कार्ड जरूर बना देता है। आजकल हालत ऐसी है कि‍ गाड़ी के साथ लोगों के पॉकेट का माइलेज भी खराब हो रहा है। अब फिर से विराट कोहली को ले लो। वो 52 रन बनाते हैं तो उससे भी रिकार्ड बन जाता है। यहां डीजल में 52 पैसे बढ़ते हैं तो उसका भी नया रिकार्ड बन जाता है। 
परेशानी रिकार्ड बनाने में नहीं है...चिंता इस बात की है कि कौन ज्यादा जल्दी शतक लगाएगा। रिकार्ड तो बनते ही टूटने के लिए हैं...। इस बात को जरूर याद रखना...। हमारे देश के नेता इसको भी उदाहरण के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं। फिर मत बोलना बताया नहीं था...। खैर आजकल कौन पहले 100 पर पहुंचेगा...इसका कंपीटीशन देश के कई शहरों में देखने को मिल रहा है। मसलन, दिल्ली में डीजल 72 पर है। शतक जमाने से केवल 28 दूर। पेट्रोल 80 पर पहुंच गया है। 100 तक पहुंचने से केवल 20 दूर है। मुंबई और पटना में भी कंपीटीशन जबरदस्त है। पहले सेंचुरी लगाने के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। पटना-मुंबई में पेट्रोल 87 दश्मलव समथिंग पार कर गया है, पटना में 87 बस छूने ही वाला है। दोनों ही शहरों में पेट्रोल दश्मलव के अंतर से 12.99 के अंतर से शतक से चूक रहे हैं। कोलकाता में भी 82.88 से पेट्रोल और आगे जाने की ठान चुका है। उतनी ही तेजी से डीजल भी गुलाटी मार कर 74.92 पर पहुंच चुका है। 
आजकल तो शेयर बाजार में भी कमेंट्री शुरू हो गई है। बाजार खुलते ही कमेंट्री चालू। बाजार खुलने वाला है...। आज रुपया ने एक और रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। कल तक 72.....? के स्तर पर था। आज उसका स्तर और उतर गया है। रुपये के साथ बाजार भी गिर रहा है। परसौं तक हरा था अब ओ भी लाल होने लगा है। पहले तो जैसे-जैसे रुपया गिरता था, वैसे-वैसे देश भी गिर जाया करता था। अब ना तो देश के मंत्री-संत्री गिर रहे हैं। और ना गरिमा। उसमें मुर्दे जैसी अकड़ जो आ गई है। और कोई गि‍रे ना गि‍रे, लोग गिरते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी जेब का वजन भी बड़ी तेजी से गिर रहा है...। अपनी जेब भी लीजिए कहीं...?


Post a Comment

0 Comments