पहाड़ समाचार.com
लखनऊ/देहरादून: उत्तर प्रदेश में योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार जहां पुलिस अपना काम मुस्तेदी से करते नजर आ रही है। वहीं, पुलिस अधिकारी पुलिस की छवि सुधारने में जुटे हैं। यूपी में आए दिन पुलिस के शराब के नशे में धुत्त होकर लोगों के साथ अभद्रता करने के मामले सामने आते रहते हैं। उत्तराखंड में ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। हालांकि उत्तराखंड में ऐसे कोई बड़े मामले अबतक सामने नहीं आये हैं। शराबी पुलिस कर्मियों को सुधारने के लिए यूपी पुलिस अधिकारियों ने शराबी पुलिस कर्मियों की पहचान करने शुरू कर दी है। इधर, उत्तराखंड में भी ऐसी कवायद करने की जरूरत है। अब देखना होगा कि यूपी से सीख लेकर उत्तराखंड के अधिकारी कुछ करते हैं या नहीं। बहरहाल यूपी में शराबी पुलिस कर्मियों को चिन्हिकरण शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में अब तक हुए चिन्हिकरण में लखनऊ में सबसे ज्यादा शराबी पुलिस कर्मी हैं, जिनकी वजह से पुलिस को नीचा देखना पड़ता है। यूपी की राजधानी पुलिस शराबी पुलिसकर्मियों के मामले में अव्वल नम्बर पर है। शराब के नशे में टल्ली पुलिसकर्मी उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेरकर विभाग की छवि धूमिल कर रहे हैं। लखनऊं की बा करें तो राजधानी के सभी छह जिलों में 1396 पियक्कड़ पुलिसकर्मी चिन्हित किए गए हैं, जिनको जनता से खराब व्यवहार के चलते सजा भी मिल चुकी है। बावजूद इसके पुलिसकर्मी वर्दी में शराब के नशे में धुत मिलते रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो लखनऊ जिले में शराब पीने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या सबसे अधिक है, यहां 350 शराबी चिन्हित किए गये हैं। दूसरे नंबर पर रायबरेली है, जहां 291, तीसरे स्थान पर उन्नाव जिला आता है। यहां 268 पुलिसकर्मी पियक्कड़ हैं। चैथे पर लखीमपुर खीरी 240, पांचवें पर हरदोई 143 और स्थान पर सीतापुर 104 जिले का नंबर आता है।
वन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इन पुलिस कर्मियों को सुधारने के लिए काम किया जा रहा है। आइजी लखनऊ समेत अपने रेंज के सभीएएसपी को शराब पीने वाले पुलिसकमियों को चिन्हित करने के लिए लगाया था। फिलहाल उन्होंने अपनी रिपोर्ट आइजी रेंज कार्यालय को भेज दी है। इनको इन सभी शराबी पुलिसकर्मियों को कार्यशाला के माध्यम से सुधारने और शराब छोड़ने का एक मौका दिया जाएगा। अगर फिर भी नहीं सुधरेंगे तो निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। कार्यशाला में शराब की लत को छुड़ाने के साथ पुलिसकर्मियों के व्यवहार को भी सुधारने का प्रयास किया जाएगा।

0 Comments